Kannauj Encounter: सौरिख में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक घायल; 9 आरोपी और एक दर्जन से अधिक चोरी की बाइक बरामद

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

हरिभानपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास हुई मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बाद गिरोह पर शिकंजा; फॉरेंसिक टीम और सीओ ने मौके पर शुरू की जांच

कन्नौज, अमृत विचार। जिले के सौरिख थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह पुलिस और कथित अंतर्जनपदीय बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, दोनों ओर से हुई फायरिंग के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि नौ आरोपियों को हिरासत में लिया गया। मौके से एक दर्जन से अधिक चोरी की बाइक और अन्य सामान भी बरामद किया गया है। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, हरिभानपुर गांव स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास मंगलवार सुबह मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम संदिग्ध बदमाशों की तलाश में पहुंची। पुलिस के मुताबिक, टीम को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।

MUSKAN DIXIT (13)

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने नौ आरोपियों को हिरासत में ले लिया। मौके से एक दर्जन से अधिक चोरी की बाइक और अन्य सामान भी बरामद किया गया। घायल बदमाश को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही छिबरामऊ के क्षेत्राधिकारी (सीओ) सुरेश कुमार और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की।

MUSKAN DIXIT (14)

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बरामद वाहनों और हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः Barabanki Road Accident: स्कूल जा रहे 8वीं के छात्र को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

यह भी पढ़ेंः Kanpur News: बाकरगंज में धंसा डॉट नाला, जेपी पैलेस की नींव तक पहुंचा कटाव; बड़ा हादसा टला, लोगों में दहशत

संबंधित समाचार