Shravasti News : विभूतिनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए उमड़ें श्रद्धालु, सावन के अंतिम सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब
श्रावस्ती, अमृत विचार। यूपी के श्रावस्ती में सिरसिया के बाबा विभूतिनाथ मंदिर सहित जिले के अन्य शिवालयों में सावन के अंतिम सोमवार पर श्रद्धा व आस्था का संगम दिखा।

भोर से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी। मंदिर का कपाट खुलते ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें मंदिर परिसर से बाहर तक दिखाई दी।
सावन के अंतिम सोमवार भक्तों की भारी भीड़
सावन के अंतिम सोमवार पर श्रावस्ती सहित आसपास के जिलों व दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा विभूतिनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। शिवभक्तों ने जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प व अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर स्वयं व परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली।
अलर्ट मोड पर प्रशासन

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट है। मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है। भीड़ नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग भी लगाई गई है। पुलिसकर्मी लगातार निगरानी कर रहे है।
मंदिर में खास इंतजाम
.jpg)
श्रद्धालुओं को व्यवस्थित ढंग से दर्शन कराने के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास मार्ग पर पुलिस मुस्तैद दिखी। ताकि किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था न हो। मंदिर परिसर में सफाई, पेयजल व अन्य सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था की गई है।
