देहरादून: कांग्रेस ने स्थापना दिवस पर निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय के लगे नारे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, देहरादून। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर आज प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों में कांग्रेसजनों ने अनेक कार्यक्रम आयोजित किये। हर जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा आयोजित की और पार्टी के इतिहास पर चर्चा की। राजधनी देहरादून में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पार्टी …

अमृत विचार, देहरादून। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर आज प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों में कांग्रेसजनों ने अनेक कार्यक्रम आयोजित किये। हर जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा आयोजित की और पार्टी के इतिहास पर चर्चा की। राजधनी देहरादून में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पार्टी का झंडा फहराया। इसके बाद वंदे मातरम और राष्ट्रीय गान हुआ। सेवादल ने पार्टी मुख्यालय में ध्वजारोहण ध्वज गीत और राष्ट्रीयगान का आयोजन किया।

इस अवसर पर पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के 136 वें स्थापना दिवस की बधाई देते हुए प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का गौरवशाली इतिहास है। यह देश की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी में सबसे अहम भूमिका निभाते हुए देश की आजादी के संघर्ष का नेतृत्व किया और जंगे आजादी में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हर तरह की कुर्बानियां दी।

प्रीतम सिंह ने उत्तराखंड के सभी कांग्रेस जनों से आह्वान किया कि वे संकल्प लें कि 2022 में देश में कांग्रेस की वापसी की शुरुआत उत्तराखंड से करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष व तिरंगा यात्रा के संयोजक सूर्यकांत ध्स्माना ने कहा कि 136 सालों के कांग्रेस का गौरवशाली इतिहास हमको यह सौभाग्य देता है कि हम सीना तान कर और अपना सर गर्व से ऊंचा करके यह कह सकते हैं कि हम उस कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं।

तिरंगा यात्रा कांग्रेस मुख्यालय से शुरू हो कर घण्टाघर, पल्टन बाजार, मिशन स्कूल, डिस्पेन्सरी रोड , दर्शन लाल चैक, घण्टाघर से होते हुए वापस कांग्रेस मुख्यालय पहुंची जहां प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सबको स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

तिरंगा यात्रा में वंदे मातरम, भारत माता की जय, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, महात्मा गांधी अमर रहे पंडित नेहरू अमर रहे, सरदार पटेल अमर रहे, लाल बहादुर शास्त्राी इंदिरा गांधी व राजीव गांधी अमर रहे तथा सोनिया गांधी राहुल गांधी व प्रीतम सिंह जिंदाबाद के लगे नारे।

तिरंगा यात्रा में पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, शूरवीर सिंह सजवाण, एआईसीसी के पूर्व सचिव प्रकाश जोशी, प्रदेश उपाध्यक्षगण सूर्यकांत ध्स्माना, आयरेन्द्र शर्मा, नवीन जोशी, याकूब सिद्दीकी, गोदावरी थापली, पूर्व विधयक राजकुमार, पूर्व प्रवत्तफा गरिमा दसौनी, संजय किशोर, गौरव चौधरी, लाल चंद शर्मा, राजेश रस्तोगी, प्रदीप जोशी, अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष ताहिर अली, किसान कांग्रेस अध्यक्ष सुशील राठी, मंजू त्रिपाठी, महेश जोशी समेत सैकड़ों कांग्रेसी शामिल रहे।

 

संबंधित समाचार