करंट अफेयर्स

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

    हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता की लघु यात्रा के दौरान इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिंतांग अदिपूर्णा (स्टार ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया)’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री सहयोग, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भागीदारी, व्यापार, निवेश और साझेदारी को मजबूत करने में अपना योगदान प्रदान करता है।

    हाल ही में पुर्तगाल के भारतीय पर्वतारोही चेरिंग चोडेन ने माउंट एल्ब्रस (5,642 मीटर) को , जो यूरोप की सबसे ऊँची चोटी है, आसान फ़तह दिया। यह उपलब्धि उनकी सेवन समित चुनौती यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनकी यह उपलब्धि अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण में भारत की बढ़ती उपस्थिति को दर्शाती है।

    हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क (UNSDSN) द्वारा जारी सतत विकास रिपोर्ट (SDR) 2026 के अनुसार , भारत ने 2025 में 99वें स्थान से 2026 में 94 वें स्थान पर पहुंचकर अपनी रैंकिंग में सुधार किया है , जो रिपोर्ट की शुरुआत के बाद से इसकी सर्वोच्च स्थिति है। फिनलैंड ने वैश्विक स्तर पर पहला स्थान हासिल किया। यह रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र द्वारा सतत विकास के लिए 2030 एजेंडा के तहत अपनाए गए 17 सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को प्राप्त करने की दिशा 
में देशों की प्रगति के आधार पर उनका मूल्यांकन करती है।

    हाल ही में भारत एवं इजराइल के मध्य द्विपक्षीय निवेश समझौता (BIA), जिस पर सितंबर 2025 में हस्ताक्षर किए गए थे, 4 जुलाई 2026 से प्रभावी हो गया। भारत के नए मॉडल निवेश संधि ढाँचे के अंतर्गत निवेश समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला इज़राइल, आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन का प्रथम सदस्य देश बन गया है।

    हाल ही में सहकारिता मंत्रालय का 5 वां स्थापना दिवस 6 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में मनाया गया।

 

 

संबंधित समाचार