Firozabad Aarav Case: बेटे को पटक कर मारने वाले को फांसी की सजा, आरव हत्याकांड में फिरोजाबाद कोर्ट का बड़ा फैसला

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के चर्चित डेढ़ वर्षीय आरव हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। एकतरफा प्रेम में मासूम की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। जिला जज डॉ. बब्बू सारंग की अदालत ने एक दिन पहले आरोपी को हत्या का दोषी करार दिया था और शुक्रवार को सजा का ऐलान किया।

यह मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र का है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था। जांच के दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज में आरोपी मासूम को बेरहमी से जमीन पर पटकता और फिर शव को घर के बाहर छोड़कर फरार होता दिखाई दिया था।

पुलिस जांच के मुताबिक, आरोपी विराज लंबे समय से आरव की मां रति पर शादी का दबाव बना रहा था। रति पहले से शादीशुदा थीं और उन्होंने आरोपी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। इसी रंजिश में आरोपी ने बदला लेने की साजिश रची।

घटना वाले दिन रति अपनी मां पिंकी और डेढ़ वर्षीय बेटे आरव के साथ अपनी परिचित के घर गई थीं। उसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और रिश्तेदार होने का भरोसा दिलाते हुए आरव को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। सुनसान स्थान पर उसने मासूम को कथित रूप से आठ बार जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही गंभीर चोटें आईं। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान की। बाद में पुलिस मुठभेड़ के दौरान उसे गिरफ्तार किया गया, जिसमें उसके दोनों पैरों में गोली लगी थी।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, मामले की सुनवाई तेजी से हुई और महज छह दिनों में 13 गवाहों के बयान दर्ज कराए गए। मजबूत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी मानते हुए फांसी की सजा सुनाई।

मृतक आरव की मां रति ने फैसले पर कहा कि उनके बेटे के साथ जिस तरह की क्रूरता की गई, उसके लिए कठोरतम सजा मिलनी चाहिए ताकि समाज में ऐसा अपराध करने वालों को कड़ा संदेश जाए।

यह भी पढ़ेंः राम मंदिर चढ़ावा विवाद: 23 कर्मचारियों का सामूहिक इस्तीफा, चढ़ावे की गिनती के लिए रखे जाएंगे नए कर्मचारी

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

श्री श्री रविशंकर बोले- 'सत्य की हुई जीत', सुप्रीम कोर्ट ने आर्ट ऑफ लिविंग को सभी आरोपों से किया बरी
श्रीलंका में चमकी कानपुर की बेटी प्रियांशी : 4 मैच में 6 विकेट लेकर भारत को दिलाया टी-20 डेफ सीरीज का खिताब, डीएम ने किया सम्मानित
CA की पढ़ाई और प्रशिक्षण में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा-ट्रेनिंग से लेकर IT और सॉफ्ट स्किल्स तक बदलेगा पूरा सिस्टम, 31 अगस्त तक सुझाव
लखनऊ में LDA का बड़ा एक्शन! चौक से सुशांत गोल्फ सिटी तक 13 अवैध निर्माण सील, मचा हड़कंप
Sultanpur News : 105 साल पुराने बार एसोसिएशन की 58वीं कार्यकारिणी के लिए चुनावी घमासान तेज, 60 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन, जानिए कब होगा मतदान