बहराइच के पयागपुर को मिली नई सौगात: 38.19 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क का विधायक सुभाष त्रिपाठी ने किया शिलान्यास

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

धर्मपुर के अहिरन पुरवा में 550 मीटर लंबी सड़क बनेगी, ग्रामीणों को जलभराव और कीचड़ से मिलेगी राहत।

बहराइच: पयागपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए विधायक सुभाष त्रिपाठी ने ग्राम धर्मपुर के अहिरन पुरवा में बनने वाली 550 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन और शिलान्यास किया।

करीब 38.19 लाख रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाली इस सड़क के निर्माण से स्थानीय लोगों को बरसात के दौरान कीचड़ और जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही ग्रामीणों के आवागमन को भी अधिक सुगम बनाया जाएगा।

शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराना और मजबूत आधारभूत संरचना विकसित करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस सड़क के निर्माण से गांव के विकास को नई गति मिलेगी और लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।

MUSKAN DIXIT (39)

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अजीत प्रताप सिंह, भाजपा जिला मंत्री हरेन्द्र विक्रम सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी, महेन्द्र पाठक, किसान मोर्चा जिला संयोजक सत्य प्रकाश सिंह, ग्राम प्रधान धर्मराज सिंह, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह, मंडल अध्यक्ष दुर्गेश सिंह रैकवार, अवधेश सिंह, महामंत्री सुधीर निषाद, सेक्टर संयोजक वीरेन्द्र वर्मा तथा युवा मोर्चा महामंत्री बृजेश सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पूर्व प्रधान संतोष सिंह, भुल्लन सिंह, रूबेन्द्र मौर्या, अवधेश कुमार शुक्ला, राम पाल गौड़, अर्जुन चौहान, बड़कऊ शुक्ला, अखण्ड प्रताप सिंह, घनश्याम सिंह, मन्नू सिंह, मनोज मिश्रा, परशुराम यादव, तीरथ मौर्या, नितराम मौर्या, श्याम लाल मौर्या, दिनेश मौर्या, राकेश मौर्या सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ेंः Firozabad Aarav Case: बेटे को पटक कर मारने वाले को फांसी की सजा, आरव हत्याकांड में फिरोजाबाद कोर्ट का बड़ा फैसला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज