Bahraich News : पयागपुर पुलिस के हत्थे चढ़े चार शातिर चोर, सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

पकड़े गए आरोपियों पर गोंडा, बस्ती, बलरामपुर और बहराइच के थानों में दर्ज हैं दर्जनों मुकदमे

पयागपुर थाना पुलिस ने चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ बहराइच के अलावा गोंडा, बस्ती और बलरामपुर जनपदों के विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।

पयागपुर (बहराइच)। पयागपुर थाना पुलिस ने चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ बहराइच के अलावा गोंडा, बस्ती और बलरामपुर जनपदों के विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।

प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटनाओं में वांछित आरोपी शिवदहा रोड स्थित टेढ़िया पुल के पास मौजूद हैं और भागने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमलेश चौहान (26), श्याम सुंदर चौहान उर्फ सुंदर उर्फ पीलिया (24), पप्पू (43) निवासी ग्राम बब्या, थाना पयागपुर, जनपद बहराइच तथा अजीज (50) निवासी मंगल भट्ठा, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाशी के दौरान चार सोने की अंगूठियां, दो मंगलसूत्र, एक नथ, सात चांदी की पायल तथा 4,035 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद सामान चोरी का बताया जा रहा है।

पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी कमलेश चौहान और श्याम सुंदर चौहान शातिर अपराधी हैं। इनके खिलाफ बहराइच के अलावा गोंडा (कटरा बाजार, वजीरगंज), बस्ती (गौर) और बलरामपुर (सादुल्लानगर) थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई।

बरामद सामान
  • 4 सोने की अंगूठियां
  • 2 मंगलसूत्र
  • 1 नथ
  • 7 चांदी की पायल
  • ₹4,035 नकद
गिरफ्तार आरोपी
  • कमलेश चौहान (26), निवासी बब्या, पयागपुर
  • श्याम सुंदर चौहान उर्फ सुंदर उर्फ पीलिया (24), निवासी बब्या, पयागपुर
  • पप्पू (43), निवासी बब्या, पयागपुर
  • अजीज (50), निवासी मंगल भट्ठा, थाना कोतवाली भिनगा, श्रावस्ती
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अमित प्रकाश, उपनिरीक्षक रमेश चंद्र, हेड कांस्टेबल निर्भयनाथ पांडेय, हेड कांस्टेबल आफताब अहमद, हेड कांस्टेबल मनीष कुमार, कांस्टेबल आशीष चौहान और कांस्टेबल मनोज कुमार ने संयुक्त कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

संबंधित समाचार