यूपीएसडीएम की समीक्षा बैठक : प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम ने कौशल विकास योजनाओं की प्रगति पर दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन मुख्यालय में शुक्रवार को प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़ने वाली विभिन्न योजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया

अमृत विचार डेस्क। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन मुख्यालय में शुक्रवार को प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़ने वाली विभिन्न योजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में मिशन निदेशक पुलकित खरे और अपर मिशन निदेशक पूजा मिश्रा की मौजूदगी में राज्य कौशल विकास निधि, प्रोजेक्ट प्रवीण, जीरो पावर्टी अभियान तथा दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की गई।

cats
यूपीएसडीएम मुख्यालय में समीक्षा बैठक के दौरान प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए। साथ में मिशन निदेशक पुलकित खरे।

 

साथ ही पिछली समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति का भी आकलन किया गया। योजनाओं की प्रगति, लक्ष्य प्राप्ति और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी बनाने पर अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में संयुक्त निदेशक मयंक गंगवार, वित्त नियंत्रक संदीप कुमार, सहायक निदेशक डॉ. एम. के. सिंह, मुख्य परिचालन अधिकारी आशीष कुमार सहित मुख्यालय के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की, जिस पर प्रमुख सचिव ने समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

संबंधित समाचार