राम मंदिर चढ़ावा गबन : टिन्नू के भाई ने चंपत-अनिल पर लगाए आरोप, अनिल ने रामशंकर को बताया जिम्मेदार

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के भाई दिनेश यादव ने चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं, सूत्रों के मुताबिक एसआईटी पूछताछ में डॉ. अनिल मिश्रा ने निगरानी में चूक की बात कही।

अयोध्या, अमृत विचार। राम मंदिर चढ़ावे में गबन के आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के भाई दिनेश यादव ने चंपत राय और अनिल मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बड़े लोग खुद को बचाने के लिए छोटे लोगों को फंसा रहे हैं।

उसने टिन्नू को पूरी तरह निर्दोष बताया और दावा किया कि चंपत राय व अनिल मिश्रा ने मामले से पल्ला झाड़ लिया है। उसने कहा कि उनका भाई सीधा है, कभी कोई केस नहीं रहा। कई बड़े पदाधिकारी उसे मोहरा बना रहे हैं। चंपत राय और अनिल मिश्रा खुद को बचाने के लिए टिन्नू को फंसा रहे हैं।

वहीं, सूत्रों के अनुसार गुरुवार को एसआईटी की पूछताछ के दौरान ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने टिन्नू पर ही पूरा ठीकरा फोड़ा, कहा कि मैंने कुछ नहीं किया, सिर्फ हमसे निगरानी में चूक हुई। टिन्नू ने भरोसे का फायदा उठाया। ध्यान रहे कि चंपत राय ने भी टिन्नू को मुख्य आरोपी बताया था, कहा था कि उसने मेरे विश्वास को तोड़ा है।

संबंधित समाचार