Barabanki News: हिन्दुओं को मारना... कहकर बीज विक्रेता को समुदाय विशेष के लोगों ने पीटा, जानें पूरा मामला
देवा/बाराबंकी, अमृत विचार। शरारत कर रहे बच्चों को डाटना बीज विक्रेता को महंगा पड़ गया। समुदाय विशेष से आए दर्जन भर लोगों ने विक्रेता की न सिर्फ पिटाई की बल्कि साम्प्रदायिक टिप्पणी भी की। इससे आहत दुकानदार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई तहरीर में ग्राम रींवा रतनपुर निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उसकी तासपुर मोड़ के पास कांशीराम कॉलोनी के निकट बीज भंडार की दुकान है।
आरोप है कि 30 जून की शाम 7 बजे वह अपनी दुकान के बाहर बैठे थे। इसी दौरान कुछ किशोर वहां कीचड़ खेलने लगे, जिससे उनके कपड़ों पर कीचड़ पड़ गया। इस पर उन्होंने बच्चों को डांटकर वहां से भगा दिया। इसी बात से नाराज होकर कुछ देर बाद सब्बू के भांजे बादल खान, शानू और चंदू पुत्रगण मोहम्मद राजू निवासी कांशीराम कॉलोनी देवा तथा उनके साथ आए 5-6 अन्य लोग दुकान में घुस आए और लात-घूंसों से पिटाई की।
आरोप है कि मारपीट में उनका एक दांत हिल गया तथा आंख पर चोट आई। आरोपियों ने दुकान का सामान भी बिखेर दिया। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने टिप्पणी की कि हिन्दुओं को मारना... । पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।
