UPTET 2026 : परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए कानपुर से चलीं स्पेशल ट्रेनें, फतेहपुर पैसेंजर का प्रयागराज तक विस्तार

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

कानपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) परीक्षा में शामिल होने के बाद बड़ी संख्या में परीक्षार्थी शहर पहुंचे। बारिश के कारण संसाधन की कमी रही जिसको देखते हुए रेलवे ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन से एग्जाम एक्सप्रेस ट्रेन चलायी और कानपुर से फतेहपुर तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को प्रयागराज स्टेशन तक संचालित किया।

उत्तर मध्य जोन के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मण्डल रेल प्रबंधक, प्रयागराज रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में कानपुर सेंट्रल स्टेशन से विशेष रेल सेवाओं का संचालन किया गया। साथ ही यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फतेहपुर पैसेंजर ट्रेन का विस्तार प्रयागराज तक किया गया है।

झांसी और लखनऊ के लिए विशेष ट्रेन चली
  1. कानपुर सेंट्रल–झांसी विशेष ट्रेन सांय 5.33 बजे प्लेटफार्म नंबर 3 पर आई और सायं 7.2 बजे झांसी के लिए रवाना हुई। 
  2. कानपुर सेंट्रल–लखनऊ विशेष ट्रेन प्लेटफॉर्म संख्या 09 पर सायं 6.28 बजे आई और सायं 7.20 बजे लखनऊ के लिए रवाना हुई। 
जून में रेलवे को यात्रियों से 155.45 करोड़ की आय

कानपुर: उत्तर मध्य जोन के मण्डल रेल प्रबन्धक रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, हरिमोहन के निर्देशन में कानपुर समेत प्रयागराज मंडल ने जून 2026 में वाणिज्यिक आय के नए कीर्तिमान स्थापित किए। यात्रियों से रेलवे को 155.45 करोड़ की आय हुई है जो लक्ष्य से 5.18 प्रतिशत अधिक है और पिछले वर्ष की तुलना में 10.42 प्रतिशत अधिक है।

संबंधित समाचार