राम मंदिर चढ़ावा गबन जांच : एसआईटी ने चंपत राय से 2 घंटे की पूछताछ, भर्ती प्रक्रिया और जमीन खरीद की भी खंगाली फाइलें

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

अनिल व गोपाल से बंद कमरे में की अलग-अलग पूछताछ

अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले एसआईटी ने दूसरे चरण की जांच के दूसरे दिन शुक्रवार को ट्रस्ट महासचिव चंपत राय से करीब दो घंटे बंद कमरे में पूछताछ की। इस दौरान उनसे मंदिर में कार्यरत कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली।

अयोध्या, अमृत विचार : एसआईटी ने दूसरे चरण की जांच के दूसरे दिन शुक्रवार को ट्रस्ट महासचिव चंपत राय से करीब दो घंटे बंद कमरे में पूछताछ की। इस दौरान उनसे मंदिर में कार्यरत कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। इसके बाद सदस्य डॉ. अनिल मिश्र व विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव से भी घंटे भर अलग-अलग पूछताछ की गई। इनसे भी भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सवाल किए गए। पूछताछ के बाद चंपतराय दोपहर एक बजे करीब मंदिर परिसर से निकल गये, शाम तक निवास स्थान तीर्थ क्षेत्र भवन में रहे। विवाद के बाद से संपत यहीं रह रहे हैं।

एसआईटी ने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे राममंदिर परिसर पहुंची। सबसे पहले परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान व्यवस्था में लगे कर्मचारियों व प्राइवेट एजेंसियों के सुरक्षा कर्मियों व उनके मालिकों से पूछताछ की। टीम ने यह भी जाना कि उन्हें किसने व किस आधार पर अनुबंध किया था। इसके बाद ट्रस्ट के तीनों पदाधिकारियों से भी बंद कमरे में अलग-अलग पूछताछ कर भर्ती प्रक्रिया की जानकारी ली।

इस दौरान ट्रस्ट द्वारा ऐसा कोई लिखित दस्तावेज नहीं प्रस्तुत किया जिससे यह पता लग सके कि किस कर्मचारी को कब व कहां तैनात किया जाता था। साथ ही ट्रस्ट ने ऐसा कोई साक्ष्य भी नहीं दिया जिससे यह पता चल सके कि इसके लिए कोई बाइलाज आदि बनाया गया हो। सूत्रों के अनुसार कर्मियों के पुलिस सत्यापन के सवाल पर महासचिव चंपत राय ने कहा कि इसकी कोई जरूरत समझी नहीं गई। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के द्वारा राम मंदिर समेत रामसेवकपुरम, तीर्थ क्षेत्र भवन, मंदिर निर्माण कार्यशाला समेत अन्य स्थानों पर भी प्राइवेट सुरक्षा कर्मियों को लगाया गया है। इनका वेतन ट्रस्ट द्वारा ही दी जाती है।

जमीन खरीद में सहयोग करने वाले बिचौलियों पर भी निगाह

सूत्रों के अनुसार एसआईटी ने ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनों की जांच कर रही है। टीम ने गुरुवार को जमीन खरीदने में बिचौलियों की भूमिका निभाने वाले लोगों को सूचीबद्ध किया गया था। इसके बाद शुक्रवार को इनकी कुंडली खंगालना शुरू कर दिया। इसमें पुलिस के साथ राजस्व की टीम भी लगाई गई है।

यह भी पढ़ें:-
राम मंदिर चढ़ावा विवाद : कपिल सिब्बल के बयान पर मंत्री संजय निषाद का पलटवार, बोले- जांच पर भरोसा रखें
'जेल भी जा सकते हैं चंपत राय... मैं पीएम मोदी के संपर्क में हूं'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा बयान
राम मंदिर चढ़ावा विवाद : सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने हाईकोर्ट की निगरानी में जांच की मांग, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री समेत भाजपा नेताओं ने SIT जांच पर जताया भरोसा, विपक्ष पर साधा निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : अविनाश से दिन भर हुई पूछताछ, योग ध्यान केंद्र में भी पुलिस ने ली तलाशी

संबंधित समाचार