अयोध्या में संतों का बड़ा फैसला: चंपतराय के समर्थन में एकजुट हुए साधु-संत, इस्तीफा स्वीकार न करने की अपील
अयोध्या, अमृत विचार। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय के समर्थन में अयोध्या का संत समाज खुलकर सामने आया है। इस मुद्दे पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में साधु-संतों ने एकजुट होकर ट्रस्ट से अपील की कि चंपतराय का इस्तीफा स्वीकार न किया जाए।
बैठक के दौरान संतों ने राम मंदिर निर्माण और ट्रस्ट के कार्यों में चंपतराय के योगदान पर चर्चा की। विचार-विमर्श के बाद संत समाज ने सर्वसम्मति से यह आग्रह किया कि वह अपने पद पर बने रहें और ट्रस्ट उनके इस्तीफे को मंजूरी न दे।
खबर अपडेट की जा रही है....
यह भी पढ़ेंः राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : तक पहुंचने में जुटी पुलिस, 45 दिन पुराना फुटेज गायब, जांच में आ रही मुश्किलें
