Unnao News : इलाज के नाम पर लाखों वसूले, हालत बिगड़ने पर मरीज को किया रेफर तो भड़के परिजन, सड़क पर लगाया जाम

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

उन्नाव के इंदिरा नगर स्थित निजी अस्पताल पर इलाज के नाम पर 7 लाख रुपये वसूलने और बाद में मरीज को रेफर करने का आरोप लगा। नाराज परिजनों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

उन्नावअमृत विचार। शहर के इंदिरा नगर स्थित एक निजी अस्पताल पर इलाज के नाम पर मोटी रकम वसूलने और बाद में मरीज को रेफर करने का गंभीर आरोप लगा है। इससे आक्रोशित परिजनों ने शनिवार को अस्पताल के बाहर सड़क जाम कर जमकर हंगामा काटा।

3

अचलगंज थाना क्षेत्र के सुपासी निवासी अमनेश का बेटा सुलखान 15 दिन पहले लोडर पर कबाड़ लादते समय गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। सिर में चोट होने के कारण परिजनों ने उसे इंदिरा नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।

cats

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने 15 दिनों में उनसे 7 लाख रूपये जमा करा लिए। शनिवार को भी 40 हजार और जमा कराए गए, लेकिन रकम लेते ही डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए और मरीज को रेफर कर दिया।अस्पताल की इस संवेदनहीनता से नाराज परिजनों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया।

01

हंगामे के बीच, मरीज की बिगड़ती हालत को देख कुछ परिजन उसे लेकर कानपुर रवाना हो गए। सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और मामला शांत कराने का प्रयास कर रही है।

संबंधित समाचार