Monsoon Session 2026 : संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक, करीब 19 बैठकों में राष्ट्रीय मुद्दों पर होगी चर्चा

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेग । संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने शनिवार को यह जानकारी दी। रीजीजू ने 'एक्स' पर पोस्ट किया कि सरकार की संस्तुति पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मानसून सत्र 2026 के लिए संसद के दोनों सत्रों को आहूत करने की मंजूरी दे दी है।

नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेग । संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने शनिवार को यह जानकारी दी। रीजीजू ने 'एक्स' पर पोस्ट किया कि सरकार की संस्तुति पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मानसून सत्र 2026 के लिए संसद के दोनों सत्रों को आहूत करने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा, ''राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर सार्थक बहस, चर्चा और निर्णयों के लिए यह सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा और 13 अगस्त तक चलेगा।'

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक , राष्ट्रीय महत्व के अनेक मुद्दों पर होगी चर्चा नयी दिल्ली, 04 जुलाई (वार्ता) संसद का मानसून सत्र आगामी 20 जुलाई से 13 अगस्त तक होगा और इस दौरान करीब 19 बैठकें होनी की संभावना है। संसदीय कार्य मंत्री किरेण रिजिजू ने शनिवार को यह जानकारी दी। रिजिजू ने कहा कि राष्ट्रपति ने संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से बुलाने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर सार्थक बहस, चर्चा और निर्णय लिए जाएंगे। 

20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा सत्र

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा, " सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संसद के दोनों सदनों का मानसून सत्र बुलाने की मंजूरी दे दी है। यह सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा और 13 अगस्त तक चलेगा, जिसमें राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर सार्थक बहस, चर्चा और निर्णय लिए जाएंगे।" करीब चार सप्ताह तक चलने वाले इस सत्र के दौरान 19 बैठकें होने की संभावना है।

संबंधित समाचार