Hardoi News : प्रेमी ने किया मजबूर तो प्रेमिका ने उठाया आत्मघाती कदम! आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
हरदोई। यूपी के हरदोई जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां के अतरौली थाने के रामपुर छतिहा में एक किशोरी ने अपने से परेशान होकर बाग में फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है किशोरी का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था
आरोप है कि युवक ने किशोरी को फोन पर हाय-हेलो कर अपने जाल में फंसा लिया। इस बीच किशोरी भी उससे घरवालों से छिप-छिपकर बातें करने लगी, दोनों में प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। आरोप है कि प्रेमी-प्रेमिका को आए दिन परेशान करने लगा, उसी से मजबूर हुई प्रेमिका ने अपने बाग में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
बताया गया है कि अतरौली थाने के रामपुर छतिहा निवासी लालता प्रसाद की 17 वर्षीय पुत्री शिवानी ने शुक्रवार को अपने आम के बाग में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। इसका पता होते ही वहां भीड़ लग गई। इस मामले में शिवानी के पिता लालता प्रसाद ने अतरौली पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि अभिषेक गौतम पुत्र सुखलाल का उसकी पुत्री से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, दोनों एक-दूसरे से बातें करते थे।
अभिषेक पर आरोप है कि प्रेम-प्रसंग की आड़ में वह शिवानी को परेशान करने लगा, उसी से मजबूर हुई शिवानी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने अभिषेक गौतम के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है,मामले की जांच एसआई अंशुमान सिंह को सौंपी गई है।
