अमेठी में नहर की पटरी कटने से सैकड़ों बीघा धान की फसल जलमग्न, किसानों में हाहाकार

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अमेठी अमृत विचार। तहसील तिलोई क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जगदीशपुर मजरे गड़हेरी स्थित गजरी हार के पास बीती रात जगदीशपुर माइनर की पटरी कट गई। जिससे आसपास के दर्जनों किसानों ने सैकड़ों बीघा खेत में धान की रोपाई की गई थी जो पूरी तरह से जलमग्न हो गई। पास के गांव पूरे लालशाह पूरे धूतशाह गांव में भी पानी भर गया। ग्रामीणों द्वारा विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई तो नहर फाटक बंद कर गया है लेकिन कटी हुई पटरी को खबर लिखे जाने तक नहीं बनवाया गया। 

जगदीशपुर माइनर की पटरी कटी 

Untitled design (24)

जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जगदीशपुर मजरे गड़हेरी से होकर शारदा सहायक खंड 41 से निकली जगदीशपुर माइनर की पटरी बीती रात कट गई ग्रामीणों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार यह पटरी करने का कारण की रात में कुछ किसानों द्वारा धान रोपाई के लिए नहर पटरी का कुछ हिस्सा काटकर पानी अपने खेतों में लगाए हुए थे और नहर में पानी ज्यादा होने के कारण धीरे-धीरे माइनर की पटरी कट गई। जिससे आसपास के गांव हुआ धन की फसल जल मग्न हो गई। 

सैकड़ों बीघा धान की रोपाई बर्बाद, घरों तक पहुंचा पानी

वहीं आसपास के किस ने बताया कि नहर पटरी काटने से पानी जरूर खेतों में भर गया है। लेकिन पानी निकालने का मात्र एक नाला (ड्रेन) है जिसे कुछ किसानों द्वारा पाट दिया गया है। जिसके कारण पानी नहीं निकल सकता है। जगदीश तिवारी, उमेश तिवारी, बलकरन तिवारी, वासुदेव, लालता, राम अभिलाख, हरिश्चंद्र, मथुरा, सहित दर्जनों किसानों की सैकड़ो बीघा धान की फसल व के.के आर्य मछली पाल रखा था जो पूरी तरह से जलमग्न हो गया। सभी किसानों का भारी नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें  : 
वार्षिक सत्संग में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, स्वामी देवेंद्र मोहन बोले- स्वार्थ नहीं, समर्पण है सच्ची भक्ति

संबंधित समाचार