मेरठ छात्रा हत्याकांड : पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश यादव, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, कहा- 'जनता अब भाजपा के भाषण नहीं, न्याय चाहती है'

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

कैराना सांसद इकरा हसन भी रहीं साथ, परिवार को न्याय दिलाने का दिया भरोसा

डिजिटल डेस्क। पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। इस दौरान उनके साथ कैराना से सपा सांसद इकरा हसन भी मौजूद रहीं। परिवार से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता अब भाजपा के भाषण नहीं, बल्कि न्याय चाहती है।

पीड़ित परिवार को दिया न्याय का भरोसा

अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान उनकी पूरी बात सुनी और कहा कि समाजवादी पार्टी न्याय की लड़ाई में परिवार के साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में नामजद आरोपियों पर हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया, जबकि न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वाले लोगों के खिलाफ गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। उनके अनुसार यह न्याय व्यवस्था के साथ भेदभाव है।

'एक्स' पर सरकार और पुलिस पर साधा निशाना

मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर भी सरकार और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा, "जब वो खुद ही बेलगाम है जिसके हाथ में लगाम है, तो फिर उनका क्या, जो उनके दरबार में दरबान है।"

उन्होंने आगे लिखा कि मेरठ की बेटी के साथ हुए जघन्य अपराध और हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कमजोर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया, जबकि आंदोलनकारियों पर गंभीर धाराएं लगाई गईं। उन्होंने इसे "नाइंसाफी की पराकाष्ठा" करार दिया।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

सपा प्रमुख ने कहा कि जिस पुलिस से लोगों को निष्पक्ष न्याय की उम्मीद होती है, उसी के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के रवैये से आम जनता का भरोसा कमजोर हुआ है। उन्होंने दावा किया कि इस पूरे घटनाक्रम से जुड़े वीडियो देश-दुनिया में वायरल हो चुके हैं, जिससे उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि प्रभावित हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि संवेदनशील और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी भी ऐसी घटनाओं से असहज महसूस कर रहे होंगे।

'पीडीए अब सहेगा नहीं, कहेगा'

अखिलेश यादव ने अपने संदेश में कहा कि "पीडीए अब सहेगा नहीं, कहेगा।" उन्होंने आरोप लगाया कि जब राज्य के शीर्ष स्तर पर महिलाओं, विशेष रूप से शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखाई जाती, तब पुलिस से निष्पक्ष न्याय की उम्मीद करना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की जनता भाजपा के भाषण नहीं, बल्कि न्याय और जवाबदेही चाहती है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Lucknow News: ई-रिक्शा में बैंककर्मी महिला का मंगलसूत्र उड़ाया, चार महिलाओं और एक लड़की पर टप्पेबाजी का आरोप
Balrampur News : डीएम ऑफिस में नौकरी दिलाने के नाम पर भाई-बहन से 8.81 लाख रुपए की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र से खुली ठगी की पोल
12 जुलाई का पंचांग : त्रयोदशी पर बन रहे शुभ संयोग, नए काम और खरीदारी के लिए अच्छा दिन; जानें राहुकाल, मुहूर्त और दिशाशूल
'खामेनेई के अंतिम संस्कार में ट्रंप को मारने की धमकी...' भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी, बोले -'हमारी 1000 मिसाइलें तैयार हैं'
शुभमन गिल को कार्लोस अल्काराज के इस शॉट में दिखी अपनी झलक, इन 4 खेल दिग्गजों के साथ टेबल शेयर करना चाहते हैं भारतीय कप्तान