दिशा पाटनी ने शेयर की अपने बीच वेकेशन की सेल्फी, इंटरनेट पर हो रही वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अभिनेत्री दिशा पाटनी हाल ही में अपने वेकेशन के लिए सुर्खियों में बनी हुई हैं. दिशा को हाल ही में शहर से बाहर जाता हुए मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था. लेकिन दिशा किस जगह अपना वेकेशन मनाने गई हैं इस बात का भी तक कोई खुलासा नहीं हुआ. दिशा ने हाल ही में कुछ …

अभिनेत्री दिशा पाटनी हाल ही में अपने वेकेशन के लिए सुर्खियों में बनी हुई हैं. दिशा को हाल ही में शहर से बाहर जाता हुए मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था. लेकिन दिशा किस जगह अपना वेकेशन मनाने गई हैं इस बात का भी तक कोई खुलासा नहीं हुआ. दिशा ने हाल ही में कुछ तस्वीरें साझा की है जिसमें उन्हें बीच में एन्जॉय करते देखा गया और सोमवार को, दिशा ने अपने फैंस के साथ अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थी जहां वे बीच पर आराम करती नजर आई.

दिशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सेल्फी शेयर की है, जिसमें वह एक बीच के किनारे बैठी नजर आ रही हैं. फोटो में, हम देख सकते हैं कि दिशा ने एक ऑरेंज रंग की ऑफ-शोल्डर टॉप पहना हुआ है. दिशा अपने इस वेकेशन को काफी एन्जॉय कर रही हैं. बता दें अपने ऑउटफिट को मैच करते हुए उन्होंने अपने बालों को कर्ल किया हुआ हैं.

तस्वीर से आप अंदाजा लगा सकते है उन्होंने बिलकुल भी मेकअप नहीं किया हुआ है. उनकी इन तस्वीरों को फैंस बेहद प्यार दे रहे हैं. वे तस्वीरों में बीच के किनारे बैठी हुई है और ठंडी हवा का आनंद ले रहीं हैं. 

दिशा की इन तस्वीरों से हम अंदाजा लगा सकते है वे किसी बीच वेकेशन पर हैं.

    हाल ही में दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. इस दौरान दिशा पाटनी बेहद ग्लैमरस लुक में नजर आईं. वहीं टाइगर श्रॉफ भी द‍िशा से मैच करते कपड़ों में दिखे. कपल अपने रिलेशन को लेकर काफी समय से चर्चा में है. हालांकि दोनों स्टार्स ने अभी तक इस पर कोई ऑफिश‍ियल बयान नहीं दिया है, पर उनके पोस्ट्स उनके रिश्ते की सच्चाई बयां करती है. अकसर दोनों को इवेंट्स में साथ देखा जाता है.

    हालांकि पिछले महीने भी दिशा मालदीव्स में वेकेशन मनाने गई थीं और उस वक्त भी उन्होंने अपने वेकेशन की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था. दिशा के वर्क फ्रंट की बात करे तो, वे जल्द ही फिल्म राधे में सलमान खान के साथ नजर आएंगी. फिल्म में दिशा सलमान के साथ रोमांस करती दिखेंगी. बता दें की फिल्म प्रभुदेवा की डायरेक्शन में बन रही है. इस फिम में जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा भी अहम किरदार निभांएगे.

    संबंधित समाचार