Barabanki News : रोटरी क्लब बाराबंकी के 40वें शपथ ग्रहण समारोह में रविंद्र सिंह कालरा बने अध्यक्ष, क्लब को मिले 42 पुरस्कार

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बाराबंकी, अमृत विचार। रोटरी क्लब बाराबंकी का 40वां शपथ ग्रहण समारोह लखनऊ रोड स्थित एक होटल में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व मंडलाध्यक्ष के.के. श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सरदार रविंद्र सिंह कालरा ने अध्यक्ष, राजेश अरोड़ा ने सचिव तथा संजय निगम ने कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली।

निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. राजेश मोहन ने सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया, जबकि निवर्तमान सचिव डॉ. विमल बैसवार ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि 28 जून को वाराणसी में आयोजित अवॉर्ड समारोह में क्लब को 42 पुरस्कार मिले। इसके बाद डॉ. राजेश मोहन ने सरदार रविंद्र सिंह कालरा तथा डॉ. विमल बैसवार ने राजेश अरोड़ा को कॉलर पहनाकर पदभार सौंपा।

अपने संबोधन में अध्यक्ष सरदार रविंद्र सिंह कालरा ने सदस्यों के विश्वास के लिए धन्यवाद देते हुए जनोपयोगी योजनाओं को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। मुख्य अतिथि के.के. श्रीवास्तव ने क्लब के पिछले सत्रों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें रोटरी क्लब बाराबंकी का सदस्य होने पर गर्व है।

ये रहे मौजूद

समारोह में विशिष्ट अतिथि डीजीआरएच सीए विवेक अग्रवाल, असिस्टेंट गवर्नर पंकज मित्तल और जोनल सेक्रेटरी टी.पी. गौड़ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संस्थापक सदस्य डॉ. रवि आहूजा, अरविंद गुटगुटिया तथा जागेश अग्रवाल, मनोज जैन, संपन्न निगम, शिखा श्रीवास्तव, महावीर प्रसाद जैन, डॉ. विमल बैसवार, डॉ. राजेश मोहन, गिरीश अरोड़ा, राजेश अरोड़ा बब्बू, डॉ. सुधीर वर्मा, सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। अंत में डॉ. एन.के. गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।.

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Bahraich News: बहराइच दौरे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- राममंदिर चढ़ावा चोरी में कोई भी दोषी नहीं बचेगा
Barabanki News: लोधेश्वर महादेवा धाम से अयोध्या के लिए शुरू हुई निःशुल्क AC रामरथ सेवा, जानिए प्रतिदिन कितने श्रद्धालु कर सकेंगे यात्रा
UP Teacher Recruitment: 68500 सहायक अध्यापक भर्ती के अभ्यर्थियों ने संशोधित परिणाम की मांग उठाई, मुख्यमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन
Hardoi Crypto Scam: 7.5% रिटर्न, गोवा टूर और प्लॉट का लालच... 50 करोड़ की ठगी के बाद मुख्य आरोपी दुबई फरार, 5 पर केस दर्ज
Kanpur News: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, IAS-PCS समेत प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग