आगरा: सड़क हादसे में चार युवकों की मौत
आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के डौंकी क्षेत्र में आज सुबह हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मृत्यु हो गई, जिसमें तीन कार सवार शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) बी अशोक ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डौंकी इलाके में आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर आज सुबह कुंडौल के निकट कार सवार चार …
आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के डौंकी क्षेत्र में आज सुबह हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मृत्यु हो गई, जिसमें तीन कार सवार शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) बी अशोक ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डौंकी इलाके में आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर आज सुबह कुंडौल के निकट कार सवार चार लोग जैसे ही पेट्रोल पम्प से सड़क पर आये उस दौरान अचानक उनके सामने साइकिल सवार आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार सामने से आ रहे कंटनेर से टकरा गई और साइकिल दोनों वाहनों के बीच फंस गया।
हादसे में कार सवार तीनों युवकों की मौके पर जबकि साइकिल सवार की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि सूचना के बाद वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकवाया लेकिन तब तक वे दम तोड़ चुके थे।
मृतकों की शिनाख्त कुंडौल निवासी 18 वर्षीय प्रवीण, आकाश और कल्ला के रूप में की गई जबकि साइकिल सवार 36 वर्षीय रसीदी भी कुंडौल गांव का रहने वाला था। गांव में चार युवकों की मौत के बाद मातम पसरा है।
