श्रावस्ती में PWD कर्मचारी की अचानक मौत, ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत; पोस्टमार्टम के बिना शव ले गए परिजन

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

इकौना(श्रावस्ती), अमृत विचार: लोक निर्माण विभाग के कटरा स्थित डाक बंगले में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी की शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर अपने घर ले गए हैं।  

नवीन मॉर्डन थाना कटरा के ग्राम खरगूपुर निवासी अशोक (55) पुत्र वंशराज कटरा लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में तैनात थे। प्रतिदिन की भांति शुक्रवार रात अशोक डाक बंगले में ड्यूटी को आये थे। शनिवार रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सहकर्मियों ने आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने आवश्यक जानकारी जुटाई। इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ घर ले गए। घटना के बाद मौत के वास्तविक कारणों को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

यह भी पढ़ेंः यूपी की बिजली कंपनियों में 6 साल से भर्ती बंद, 3.80 करोड़ उपभोक्ताओं की सेवा पर सवाल; उपभोक्ता परिषद ने CM योगी से की बड़ी मांग

संबंधित समाचार