LIVE Bankipur Bypoll Result 2026 : पांचवें राउंड में जन सुराज के प्रशांत किशोर की बढ़त बरकरार, जानें ताजा मतगणना अपडेट

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बांकीपुर उपचुनाव रिजल्ट : बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी

मतगणना अभी जारी है और अगले राउंड की गिनती के साथ आंकड़ों में बदलाव संभव है। चुनाव आयोग की ओर से हर राउंड के बाद नए आंकड़े जारी किए जा रहे हैं। अंतिम परिणाम सभी चरणों की मतगणना पूरी होने के बाद घोषित किया जाएगा।

पटना। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना के पांचवें दौर के बाद जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार नीरज कुमार से 2,319 मतों के अंतर से आगे हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कुल 31 दौर की मतगणना में से पांच दौर पूरे हो चुके हैं। 

ताजा रुझानों के मुताबिक, प्रशांत किशोर को 8,971 मत मिले हैं, जबकि भाजपा के नीरज कुमार को 6,652 मत प्राप्त हुए हैं। प्रशांत किशोर 2,319 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार रेखा कुमारी 1,534 मत हासिल कर तीसरे स्थान पर हैं। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पहली बार चुनाव लड़ रहे प्रशांत किशोर भाजपा से यह सीट छीनने में सफल होते हैं या नहीं। 

बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जनता का जो भी फैसला होगा, उसे स्वीकार किया जाएगा। उन्होंने कहा, ''ये शुरुआती रुझान हैं। कुछ और दौर की मतगणना के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। हमें उम्मीद है कि जनादेश राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पक्ष में होगा, क्योंकि हमने सभी जातियों, धर्मों और समुदायों के लोगों के विकास के लिए काम किया है।'' 

 युवा मोर्चा के नेता नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के अप्रैल में राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के कारण इस सीट के रिक्त होने के बाद यह उपचुनाव जरूरी हो गया है। भाजपा ने इस सीट से अपने युवा मोर्चा के नेता नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने रेखा गुप्ता को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले 2025 के विधानसभा चुनाव में वह भाजपा के नितिन नवीन से 50,000 से अधिक मतों के अंतर से पराजित हुई थीं। 

विधानसभा चुनाव में मतदान की तुलना में 7 % से अधिक कम

उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को हुए मतदान में 34.30 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था जो पिछले विधानसभा चुनाव में हुए 41.45 प्रतिशत मतदान की तुलना में सात प्रतिशत से अधिक कम रहा। मतगणना शुरू होने से पहले राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस बीच, पटना में मिठाई की कई दुकानों पर भाजपा कार्यकर्ता लड्डू तैयार करवाते दिखे गए। उनका दावा है कि नीरज कुमार सिन्हा की जीत तय है।

 

 

 
Aug 03, 2026 · 12:18 PM · Anjali Singh
दूसरे राउंड में प्रशांत किशोर को बढ़त, जानें ताजा मतगणना अपडेट

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने बढ़त बना ली है।

पहले राउंड की मतगणना में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी नीरज सिन्हा पर 862 वोटों की बढ़त बनाई थी, जबकि दूसरे राउंड की गिनती के बाद यह बढ़त बढ़कर 1161 वोट हो गई है।

पहले राउंड का हाल

चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण की मतगणना में प्रशांत किशोर (जनसुराज) – 2225 वोट,  नीरज सिन्हा (भाजपा) – 1363 वोट, रेखा गुप्ता (राजद) – 505 वोट बढ़त बनाये हुए थे। पहले राउंड के बाद प्रशांत किशोर 862 वोटों से आगे चल रहे थे।

पहले राउंड में मिली थी 862 वोट की बढ़त

चुनाव आयोग के अनुसार, दूसरे राउंड की मतगणना पूरी होने तक वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी नीरज सिन्हा से 1161 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे चरण की मतगणना पूरी होने के बाद जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली। 

दूसरे राउंड के बाद किसे कितने वोट मिले?

Untitled design (1)

 

प्रशांत किशोर  (जनसुराज) 3795 वोट
  नीरज सिन्हा  (भाजपा) 2634 वोट
रेखा गुप्ता  (राजद) 664 वोट


दूसरे राउंड में प्रशांत किशोर 1161 वोट से आगे

दूसरे राउंड के बाद प्रशांत किशोर 1161 वोटों की बढ़त के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं, जबकि भाजपा के नीरज सिन्हा दूसरे और राजद की रेखा गुप्ता तीसरे स्थान पर हैं।

मतगणना जारी, रुझानों में बदलाव संभव

मतगणना अभी जारी है और अगले राउंड की गिनती के साथ आंकड़ों में बदलाव संभव है। चुनाव आयोग की ओर से हर राउंड के बाद नए आंकड़े जारी किए जा रहे हैं। अंतिम परिणाम सभी चरणों की मतगणना पूरी होने के बाद घोषित किया जाएगा।

मतगणना जारी, अंतिम नतीजों का इंतजार

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है। चुनाव आयोग हर राउंड के बाद नए आंकड़े जारी कर रहा है। ऐसे में आने वाले चरणों की गिनती के साथ रुझानों में बदलाव संभव है। अंतिम परिणाम सभी राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद घोषित किया जाएगा।

 

संबंधित समाचार