ऊधम सिंह नगर में चार दुकानों में आग लगी, लाखों का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर,अमृत विचार। ऊधमसिंह नगर जिले में बुधवार को हुए भीषण अग्निकांड में चार दुकानें राख हो गईं। रुद्रपुर में टायर की दुकान और खटीमा में कपड़े की दुकान समेत चार दुकानों में आग लग गई।  घंटों की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया गया। आग से करीब 42 लाख …

रुद्रपुर,अमृत विचार। ऊधमसिंह नगर जिले में बुधवार को हुए भीषण अग्निकांड में चार दुकानें राख हो गईं। रुद्रपुर में टायर की दुकान और खटीमा में कपड़े की दुकान समेत चार दुकानों में आग लग गई।  घंटों की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया गया। आग से करीब 42 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। एसडीएम समेत पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।

बुधवार को रुद्रपुर मुख्य बाजार में टायर के शोरूम में आग लग गई। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है। ओमेक्स कॉलोनी निवासी धीरज मिगलानी की मुख्य बाजार में मिगलानी टायर्स नाम से दुकान है। बुधवार सुबह रोजाना की तरह कर्मियों ने दुकान खोली और साफ-सफाई के काम में लग गए। इस दौरान दुकान से धुंआ उठने लगा। जब तक कर्मचारी कुछ समझ पाते, दुकान से आग की लपटे निकलने लगीं और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

दुकानस्वामी ने बताया कि आग से पूरी दुकान जलकर राख हो गई है। दुकान में लगभग 30 लाख रुपये का सामान जल गया। वहीं खटीमा में भी तीन दुकानों में आग लग गई। आग से तीनों दुकानों में 12 लाख का सामान जल गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

संबंधित समाचार