Bahraich News: शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, राखी शर्मा और अमर प्रताप सिंह बने सर्वश्रेष्ठ शिक्षक

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बहराइच में शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इंदिरा मेमोरियल इंटर कॉलेज में राखी शर्मा और अमर प्रताप सिंह को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया।

बहराइच, अमृत विचार। जिले में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूपगंज बाजार स्थित इंदिरा मेमोरियल दीप नारायण सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में उत्कृष्ट शिक्षण कार्य और विद्यालय के प्रति समर्पण के लिए दो शिक्षकों को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया।

शिक्षक दिवस पर हुआ सम्मान समारोह

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य रणजीत सिंह ने शिक्षिका राखी शर्मा और शिक्षक अमर प्रताप सिंह को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के सम्मान से नवाजा। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में अहम: प्रधानाचार्य

प्रधानाचार्य रणजीत सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें संस्कार, अनुशासन और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मेहनत और समर्पण से विद्यार्थी अपने लक्ष्य को हासिल करते हैं और समाज व देश का नाम रोशन करते हैं।

बेहतर कार्य के लिए शिक्षकों को किया जाएगा प्रोत्साहित

प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय में शिक्षकों के बेहतर कार्यो को प्रोत्साहित करने के लिए आगे भी इस तरह के सम्मान समारोह आयोजित किए जाते रहेंगे। सम्मानित शिक्षकों ने विद्यालय परिवार का आभार जताया और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार बेहतर प्रयास करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

 

ये भी पढ़ें : 
Gonda news: यात्रियों के मोबाइल चुराने वाले गैंगस्टर समेत दो शातिर गिरफ्तार, 65 हजार कीमत के दो एंड्रॉयड फोन बरामद

संबंधित समाचार