Bareilly News : सीबीगंज में खलीलपुर रोड पर पेयजल पाइपलान टूटी, सड़क की हालत भी खराब 

Amrit Vichar Network
Edited By Ateeq Khan
On

स्थानीय लोगों का आरोप, घरों में सप्लाई हो रहा बदवूदार पानी 

अतुल गुप्ता ने बताया कि पिछले चार-पांच दिनों से पाइपलान क्षतिग्रस्त है। इसकी शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। वहीं खलीलपुर रोड स्थित श्मशान भूमि गली निवासी वरिष्ठ नागरिक महेंद्र सिंह ने बताया कि पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण घरों में गंदा और बदबूदार पानी पहुंच रहा है। पानी का प्रेशर भी कम है।

अमृत विचार : बरेली के सीबीगंज में खलीलपुर रोड बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। पिछले करीब सप्ताह भर से नगर निगम की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त है। रोजाना पानी बहता रहता है। सड़क पर जलभराव और कीचड़ की हालत बनी रहती है। 

खलीलपुर रोड पर मदर इंडिया और कृष्णा पब्लिक एकेडमी नाम के दो जूनियर हाईस्कूल भी संचालित हैं। सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण स्कूल आने-जाने वाले सैकड़ों बच्चों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बच्चों को पानी और कीचड़ के बीच से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है।

स्कूल प्रबंधक अतुल गुप्ता ने बताया कि पिछले चार-पांच दिनों से पाइपलान क्षतिग्रस्त है। इसकी शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। वहीं खलीलपुर रोड स्थित श्मशान भूमि गली निवासी वरिष्ठ नागरिक महेंद्र सिंह ने बताया कि पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण घरों में गंदा और बदबूदार पानी पहुंच रहा है। पानी का प्रेशर भी कम है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर निगम के वार्ड 22 के पार्षद रचित गुप्ता को भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की जानकारी दी गई है। हमने मांग रखी है कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराया जाए। 

जल्द होगी पाइपलाइन की मरम्मत

वार्ड 22 के पार्षद रचित गुप्ता ने बताया कि नगर निगम में शिकायत दर्ज करा दी गई है। जलकल विभाग को भी क्षतिग्रस्त पाइपलाइन के बारे में जानकारी दी गई है। जल्द ही पाइपलाइन को ठीक कराया जाएगा।

 

इसे भी पढ़ें-सहारनपुर मस्जिद पर बुलडोजर चला तो गरमाई सियासत! मायावती ने की रोकने की मांग, इमरान मसूद बोले- ‘आखिरी दम तक लड़ेंगे’

 

 

संबंधित समाचार