दीपिका पादुकोण ने पहले ट्विटर-इंस्टाग्राम से सभी पोस्ट डिलीट कर चौंकाया, अब ऑडियो क्लिप शेयर कर कही ये बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से सारे पोस्ट डिलीट कर नए साल में लोगों को चौंका दिया है। उन्होंने अचानक ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट से सारे पोस्ट डिलीट कर दिए। पहले सभी को लगा कि दीपिका पादुकोण का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया है लेकिन दीपिका की तरफ से …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से सारे पोस्ट डिलीट कर नए साल में लोगों को चौंका दिया है। उन्होंने अचानक ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट से सारे पोस्ट डिलीट कर दिए। पहले सभी को लगा कि दीपिका पादुकोण का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया है लेकिन दीपिका की तरफ से अभी तक कुछ जानकारी नहीं आई है। यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर दीपिका ने सोशल मीडिया से अपने सारे पोस्ट क्यों डिलीट किए हैं।

दीपिका ने ऑडियो डायरी की लॉन्च
दीपिका ने नए साल के मौके पर ऑडियो डायरी लॉन्च की है। इसी पर उन्होंने अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। अपने ऑडियो डायरी में दीपिका ने कहा कि मेरी ऑडियो डायरी में आप सभी का स्वागत है। यहां मैं अपने विचार और अपनी भावनाएं आप सभी के साथ साझा करूंगी। साल 2020 हर किसी के लिए मुश्किल साल रहा है। इस नए साल में सभी लोग स्वस्थ रहें और मन में शांति रहे।

साल 2020 यूं तो हर किसी के लिए परेशानियों और चुनौतियों से भरा था लेकिन दीपिका पादुकोण के लिए ये साल आलोचनाओं से भरा हुआ रहा। ड्रग्स केस में नाम आने के बाद उन्हें तमाम परेशानियों से जूझना पड़ा। एनसीबी ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया तो सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। ऐसे में दीपिका का मानना है कि इस साल से उन्होंने काफी कुछ सीखा है।

दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी फैंस हैं। दीपिका के ट्विटर पर 27.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं तो वहीं इंस्टाग्राम पर दीपिका को 52.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

संबंधित समाचार