देहरादून: भगत के बयान पर कांग्रेसियों का प्रदेशभर में प्रदर्शन, काले झंडे दिखाए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून/हल्द्वानी,अमृत विचार। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता डॉ. इंदिरा हृदयेश के खिलाफ दिए गए बयान के बाद बुधवार को प्रदेशभर के कांग्रेसियों में उबाल आ गया। जगह-जगह कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने इस मुद्दे पर 7 जनवरी …

देहरादून/हल्द्वानी,अमृत विचार। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता डॉ. इंदिरा हृदयेश के खिलाफ दिए गए बयान के बाद बुधवार को प्रदेशभर के कांग्रेसियों में उबाल आ गया। जगह-जगह कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने इस मुद्दे पर 7 जनवरी को भी प्रदेशभर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। उधर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के माफी मांगने के बाद भी प्रदेश कांग्रेस इस मुद्दे पर अब पीछे हटने के मूड में नहीं है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने वरिष्ठ नेताओं के साथ इस मुद्दे को लेकर बुधवार को पुलिस महानिदेशक अशोक अग्रवाल से मुलाकात की। उन्होंने डीजीपी को ज्ञापन सौंपकर मामले का संज्ञान लेते हुए भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उधर रानीखेत में बुधवार को कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जोरदार विरोध का सामना करना पड़ा।

रानीखेत पहुंचे भगत के काफिले को कांग्रेसियों ने रोकने का प्रयास कर काले झंडे दिखाए। भगत के रानीखेत पहुंचने की भनक लगते ही कांग्रेसी उप-नेता प्रतिपक्ष करन सिंह माहरा के नेतृत्व में सड़क पर उतर आए। भगत के काफिले के सामने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और उन्हें काले झंडे दिखाए। इस दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। उपनेता माहरा ने कहा कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भगत द्वारा नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश पर की गई टिप्पणी निंदनीय है। इस मामले को लेकर कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों में मैदान से लेकर पहाड़ तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंका।

उधर इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बुधवार को ट्वीट  कर मुख्यमंत्री द्वारा माफी मांगे जाने पर उनकी तारीफ की और कहा ‘थैंक्यू मुख्यमंत्री जी। भगत जी की अमर्यादित टिप्पणी पर खेद जताकर मुख्यमंत्री जी ने एक बहुत स्वागत योग्य, सूझ-बूझ का परिचय दिया है, मैं उसके लिये भी उनकी सराहना करना चाहूंगा औरअपनी पार्टी को आंशिक रूप से, फजीहत से बचा लिया।

संबंधित समाचार