हल्द्वानी: घर के ताले तोड़े, नकदी-जेवर चोरी
अमृत विचार, हल्द्वानी। जज फार्म में चोरों ने बंद घर के ताले तोड़कर हजारों की नकदी और जेवर पर हाथ साफ कर दिया। घटनास्थल की जांच के साथ ही पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। गृहस्वामी हंसा दत्त पांडे सपरिवार 31 दिसबंर को दिल्ली निवासी अपने बेटे के पास गए थे। मंगलवार रात …
अमृत विचार, हल्द्वानी। जज फार्म में चोरों ने बंद घर के ताले तोड़कर हजारों की नकदी और जेवर पर हाथ साफ कर दिया। घटनास्थल की जांच के साथ ही पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
गृहस्वामी हंसा दत्त पांडे सपरिवार 31 दिसबंर को दिल्ली निवासी अपने बेटे के पास गए थे। मंगलवार रात वापस पहुंचे तो घर के ताले टूटे थे। अंदर सारा सामान अस्त-व्यस्त मिला। अलमारी में रखी 12 हजार की नकदी और सोने की एक अंगूठी गायब थी। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की।
इधर चीनपुर फेज दो में चोरों ने एक घर पर सेंध लगा दी। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित मनोज भट्ट के अनुसार चार जनवरी को वह दुर्गा सिटी सेंटर में कोचिंग के लिए गया था। इस बीच चोरों ने कमरे के पीछे खिड़की की जाली तोड़ डाली और मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक लालटेन, इमरजन रॉड, प्रैस पर हाथ साफ कर दिया।
