काशीपुर: जहरीला पदार्थ खाने से युवक की इलाज के दौरान मौत
काशीपुर,अमृत विचार। जहरीला पदार्थ खाए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक घटना के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक ग्राम बरखेड़ा पांडे थाना आईटीआई निवासी कपिल देव 30 …
काशीपुर,अमृत विचार। जहरीला पदार्थ खाए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक घटना के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक ग्राम बरखेड़ा पांडे थाना आईटीआई निवासी कपिल देव 30 वर्ष मजदूरी किया करता है।
परिजनों के मुताबिक वह शराब का आदी है। बीती रविवार की शाम वह खाई खेड़ा से नशे में धुत होकर घर लौटा और अज्ञात कारणों से क्षुब्ध होकर घर में रखा कीटनाशक निगल लिया। परिजनों को जैसे ही इसकी भनक लगी उन्होंने नाजुक हालत में उसे इलाज के लिए गिरीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार की शाम उसने दम तोड़ दिया मृतक के दो पुत्र हैं।
