हल्द्वानी: नर्सिंग भर्ती में पुरुषों के 40 प्रतिशत पद बढ़ाने की मांग
अमृत विचार, हल्द्वानी। एलिंग वैलफेयर नर्सेज फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने राज्य में 1238 पदों की भर्ती में पुरुषों को कोटा बढ़ाने को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इनमें भर्ती मानकों में दो बिंदुओं पर संशोधन की मांग की गई। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नाम संबोधित ज्ञापन में पुरुष नर्सिंग स्टाफ के 40 प्रतिशत बढ़ाने …
अमृत विचार, हल्द्वानी। एलिंग वैलफेयर नर्सेज फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने राज्य में 1238 पदों की भर्ती में पुरुषों को कोटा बढ़ाने को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इनमें भर्ती मानकों में दो बिंदुओं पर संशोधन की मांग की गई।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नाम संबोधित ज्ञापन में पुरुष नर्सिंग स्टाफ के 40 प्रतिशत बढ़ाने के साथ ही वरिष्ठता के आधार पर चयन की मांग की गई है। फाउंडेशन के अध्यक्ष बबलू ने बताया कि वर्ष 2011 के बाद नौ सालों में राज्य में नर्सिंग स्टाफ की भर्ती निकाली गई है। वर्तमान में राज्य में 40 से ज्यादा नर्सिंग कॉलेज संचालित हो रहे हैं।
लगातार नर्सिंग प्रशिक्षितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में पुरुष पदों पर 40 प्रतिशत का आरक्षण मिलना चाहिए। इसी के साथ लिखित परीक्षा की बजाय वर्षवार प्रशिक्षित हुए अभ्यर्थियों का वरिष्ठता के आधार पर चयन होना चाहिए। फांडेशन के सदस्यों ने सरकार से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान नेहा भट्ट, पूजा धर्मसक्तू, निर्देश, भगवती प्रसाद, सौरभ रावत, दीपक सिंह बोरा आदि मौजूद रहे।
