हल्द्वानी: दिव्यांग वृद्धा के एक करोड़ हड़पे, केस दर्ज
हल्द्वानी,अमृत विचार। एक व्यक्ति ने दिव्यांग वृद्धा के एक करोड़ रुपये हड़प लिए। आरोपी ने वृद्धा को साजिशन निशाना बनाया। अब पीड़िता को खाने के भी लाले हैं। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हीरानगर चौकी क्षेत्र के निशांत विहार निवासी 68 वर्षीय पीड़ित दिव्यांग उषा रानी के अनुसार …
हल्द्वानी,अमृत विचार। एक व्यक्ति ने दिव्यांग वृद्धा के एक करोड़ रुपये हड़प लिए। आरोपी ने वृद्धा को साजिशन निशाना बनाया। अब पीड़िता को खाने के भी लाले हैं। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हीरानगर चौकी क्षेत्र के निशांत विहार निवासी 68 वर्षीय पीड़ित दिव्यांग उषा रानी के अनुसार जनवरी 2018 में उनके किराएदार के परिचित बेरीपड़ाव के दुर्गापालपुर परमा निवासी विक्रम सिंह भाकुनी से संपर्क हुआ था। धीरे-धीरे दोनों के बीच मेलजोल बढ़ गया। मदद के बहाने उसने वृद्धा का विश्वास जीत लिया। इसके बाद मजबूरी का बहाना बनाकर वृद्धा से समय-समय पर रुपये ऐंठता रहा। डेढ़ साल के भीतर उसने वृद्धा के मकान को बिकवा कर 50 लाख रुपयों के साथ ही जिंदगी भर की सारी जमापूंजी हड़प ली।
यह जमापूंजी तकरीबन एक करोड़ है। वापस मांगने पर आरोपी ने स्टांप पेपर पर इकरारनामा बनाकर 29 नवंबर 2020 तक लौटाने का वादा किया। लेकिन इसके बाद मुकर गया और जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपी की आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी के जाल में फंसी पीड़िता के सामने आज यह हालात यह हैं कि उसके पास खाने तक के लिए रुपये नहीं रहे। एसएसआइ मंगल सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
