हल्द्वानी : आमजन को अपनी विचारधारा से जोड़ेगी भाजपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। भाजपा आमजन को अपनी विचारधारा से जोड़ेगी। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित लोगों पर फोकस रहेगा। इसके लिए बूथवार लाभांवितों की सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ता लाभांवितों के घर जाकर उन्हें अपनी विचारधारा बताएंगे। हल्द्वानी उत्तरी मंडल द्वारा मल्ला गोरखपुर शक्ति केंद्र में आयोजित सम्मेलन में मुख्य वक्ता भाजपा …

हल्द्वानी,अमृत विचार। भाजपा आमजन को अपनी विचारधारा से जोड़ेगी। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित लोगों पर फोकस रहेगा। इसके लिए बूथवार लाभांवितों की सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ता लाभांवितों के घर जाकर उन्हें अपनी विचारधारा बताएंगे।

हल्द्वानी उत्तरी मंडल द्वारा मल्ला गोरखपुर शक्ति केंद्र में आयोजित सम्मेलन में मुख्य वक्ता भाजपा नेता डॉ जोगेंद्र रौतेला ने कार्यकर्ताओं को यह निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा जनजन तक पहुंचाने को कहा। इसके लिए केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवितों पर फोकस करने का टिप्स दिया। कहा कि कार्यकर्ता बूथवार लाभांवितों की सूची बनाए और उनसे संपर्क कर पार्टी की रीति-नीति की जानकारी दें।

इससे पहले नगर अध्यक्ष नवीन पंत, मुख्य वक्ता डॉ. रौतेला, शक्ति केंद्र संयोजक ललित गुप्ता ने दीप प्रज्वलन कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। मौके पर दर्जा राज्य मंत्री रेनू अधिकारी, नगर महामंत्री ज्ञानेंद्र जोशी, दिशांत टंडन, मंत्री अनिल चंदोला, आनंद आर्य, नगर, महिला मोर्चा अध्यक्ष दीप्ति चुफाल, विशाल नेगी, बूथ अध्यक्ष रमेश कांडपाल, संतोष गौड़, संगीता मिश्रा, कैलाश भट्ट, सुमित बिष्ट, शिवराज सिंह, सार्थक चौधरी, रजनी गुप्ता, पूनम गुप्ता, सुनीता गुप्ता, सविता गुप्ता, संजय पंत, अभिमेश शाह आदि थे।

संबंधित समाचार