काशीपुर: मोमबत्ती जलाकर शहीद किसानों को दी श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर,अमृत विचार। अखिल भारतीय कांग्रेस के आह्वान पर काशीपुर विधानसभा क्षेत्र युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा वार्ड 12 में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास मोमबत्ती जलाकर उन शहीद किसानों के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अब्दुल कादिर के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए थे। अब्दुल कादिर …

काशीपुर,अमृत विचार। अखिल भारतीय कांग्रेस के आह्वान पर काशीपुर विधानसभा क्षेत्र युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा वार्ड 12 में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास मोमबत्ती जलाकर उन शहीद किसानों के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की।
युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अब्दुल कादिर के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए थे।

अब्दुल कादिर ने कहा कि मोदी सरकार की मानवता खत्म हो चुकी है, और पूरी दुनिया में मोदी सरकार जनता के खिलाफ कानून बनाने वाली पहली सरकार बन गई है। इतनी कड़ाके की ठंड और बरसात में किसान पिछले कई दिनों से दिल्ली में काले कानून के खिलाफ डटे हुए हैं लेकिन सरकार कोई सुध नहीं ले रही है। इसका खमियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। मोदी देश को हिटलर शाही से चला रहे हैं, जिसका युवा कांग्रेस विरोध करती है।

इस मौके पर युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष प्रभात साहनी, नगर अध्यक्ष वसीम अकरम, कांग्रेसी नेता चेतन अरोरा, मोहम्मद अरशद मंसूरी, चरण सिंह, जगदीश सैनी, रियासत सैफी, शानू खान, मोहसिन अंसारी, शाहनवाज सैफी, अनीस अंसारी, मोहम्मद आशी, मोनू सिद्दीकी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार