अमिताभ बच्चन के ट्विटर पर हुए 15 मिलियन फॉलोअर्स, शेयर की थ्रोबैक तस्वीर
मुंबई। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों की 45 मिलियन होने पर खुशी व्यक्त की है। इस खास मौके पर बिग बी ने एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए वो पल याद किया, जब एक हादसे के बाद उनका पूरा परिवार टूट सा गया था। …
मुंबई। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों की 45 मिलियन होने पर खुशी व्यक्त की है। इस खास मौके पर बिग बी ने एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए वो पल याद किया, जब एक हादसे के बाद उनका पूरा परिवार टूट सा गया था। बाबूजी (हरिवंश राय बच्चन ) की आंखे पहली बार नम थी और तब नन्हे से अभिषेक बच्चन के चेहरे पर भी चिंता थी।
T 3777 – The caption informs of 45 million on Twitter .. thank you Jasmine, but the picture says a lot more ..
Its the moment I came home surviving death after the 'Coolie' accident ..
Its the first time ever I saw my Father breaking down !
A concerned little Abhishek looks on ! pic.twitter.com/vFC98UQCDE— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) January 9, 2021
इस मौके पर अमिताभ के एक फैन ने सोशल मीडिया पर थ्रोबैक फोटो शेयर की जिसमें अमिताभ बच्चन अपने पिता और अभिषेक संग नजर आ रहे हैं। उस फैन ने तो सिर्फ महानायक को बधाई दी थी, लेकिन एक्टर की तो पुरानी यादें ताजा हो गईं। उस फोटो को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने पीछे की कहानी बयां की।
वे बताते हैं- एक फैन बता रहे हैं कि मेरे 45 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। लेकिन ये तस्वीर तो काफी कुछ और बयां करती है। ये वो समय था जब वर्ष 1982 में बेंगलुरु में कुली के सेट पर घायल होने के बाद वह अस्पताल में भर्ती थे और काल के मुंह से वापस लौटने के बाद पिता का आशिर्वाद ले रहे थे। उन्होंने लिखा है कि उस समय उन्होंने अपने पिता को सबसे अधिक दुखी देखा था। उस तस्वीर में अभिषेक बच्चन बहुत छोटे नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर बिग बी का ये भावुक पोस्ट वायरल हो गया है। तमाम फैन्स का भी वो दर्द ताजा हो गया जब वे लगातार सिर्फ एक्टर की सलामती की दुआ मांग रहे थे। इस वायरल फोटो पर फैन्स की तरफ से लगातार प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं। अब कहने को तो ये पोस्ट 45 मिलियन फॉलोअर्स को लेकर थी, लेकिन यहां तो सभी का ध्यान फिर 38 साल पहले हुई उस घटना पर चला गया है।
