हल्द्वानी: सीसीटीएनएस ने उगला कोतवाली पुलिस के झूठ का राज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। नैनीताल जिले की हल्द्वानी कोतवाली पुलिस झूठी सूचना दे रही है। पुलिस के मीडिया रजिस्टर में दर्ज एक झूठ पकड़ा गया है। यहां पुलिस ने रिपोर्टकर्ता का गलत नाम दर्ज कर लिया। पुलिस सिटीजन पोर्टल पर सीसीटीएनएस में दर्ज एफआईआर के अवलोकन और मीडिया रजिस्टर के मिलान के बाद पुलिस की यह घोर …

हल्द्वानी,अमृत विचार। नैनीताल जिले की हल्द्वानी कोतवाली पुलिस झूठी सूचना दे रही है। पुलिस के मीडिया रजिस्टर में दर्ज एक झूठ पकड़ा गया है। यहां पुलिस ने रिपोर्टकर्ता का गलत नाम दर्ज कर लिया। पुलिस सिटीजन पोर्टल पर सीसीटीएनएस में दर्ज एफआईआर के अवलोकन और मीडिया रजिस्टर के मिलान के बाद पुलिस की यह घोर लापरवाही प्रकाश में आई है।

हल्द्वानी कोतवाली में दर्ज एफआईआर की जानकारी पत्रकारों को देने के लिए मीडिया रजिस्टर बनाया गया है। लेकिन इस रजिस्टर में सूचना दर्ज करने में घोर लापरवाही बरती जा रही है। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। यहां दर्ज दहेज एक्ट की एक एफआईआर से इतर मीडिया रजिस्टर में गलत तथ्य प्रस्तुत कर दिया गया।

सीसीटीएनएस में एफआईआर नंबर 27/2020 में रिपोर्टकर्ता का नाम नेहा शर्मा दर्ज है। लेकिन पत्रकारों को सूचना देने के लिए बनाए गए मीडिया रजिस्टर में रिपोर्टकर्ता का नाम उमा बिष्ट दर्ज किया गया है। एफआईआर के अवलोकन और मीडिया रजिस्टर के मिलान के बाद कोतवाली पुलिस की यह लापरवाही प्रकाश में आई। यदि एफआईआर का अवलोकन नहीं किया जाता तो समाचार पत्र में गलत तथ्य प्रकाशित हो जाता।

यह प्रकरण संज्ञान में लाया गया है। इसकी जांच की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई होगी।
– अमित श्रीवास्तव, एसपी सिटी, हल्द्वानी

संबंधित समाचार