हल्द्वानी: वैक्सीनेशन की तैयारियों को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। कोरोना टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। 16 जनवरी से 20 जनवरी तक जनपद में चलने वाले टीकाकरण को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। टीकाकरण से पहले मंगलवार को जनपद के 35 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण का पूर्वाभ्यास होना है। जिसमें जनपद के 875 …

हल्द्वानी,अमृत विचार। कोरोना टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। 16 जनवरी से 20 जनवरी तक जनपद में चलने वाले टीकाकरण को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। टीकाकरण से पहले मंगलवार को जनपद के 35 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण का पूर्वाभ्यास होना है। जिसमें जनपद के 875 लाभार्थियों को टीका लगाने का अभ्यास किया जाएगा। सभी सेंटर पर 25 लाभार्थियों को टीका लगाने का पूर्वाभ्यास होगा। इसमें हल्द्वानी के 17 केंद्र शामिल किए गए हैं। इससे पहले आठ जनवरी को हुए टीकाकरण में कोविन एप से जुड़ी दिक्कतें होने पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश भर में फिर से टीकाकरण कराने को कहा था।

सोमवार को बेस अस्पताल परिसर में हुई प्रेस वार्ता के दौरान प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियों को लेकर कहा कि वे टीकाकरण के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि 16 जनवरी को नैनीताल जनपद के चार सेंटरों पर कोरोना वैक्सीन लांच की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजकीय मेडिकल कॉलेज में बने सेंटर पर लाइव जुड़कर वैक्सीन कार्यक्रम का आगाज करेंगे। इसके अलावा महिला अस्पताल हल्द्वानी, सीएचसी गरमपानी, बीडी पांडे महिला अस्पताल नैनीताल में वैक्सीन लांच होगी। इसके अलावा बाद में अन्य सेंटरों पर वैक्सीनेशन किया जाएगा।

बताया कि 15 जनवरी तक वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी। इसके लिए पर्याप्त कोल्ड स्टोरेज की क्षमता है। इसके साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों का फाइनल ट्रेनिंग राउंड होना है। पहले भी स्वास्थ्य कर्मियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से ट्रेनिंग दी गई है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण की स्थिति टीकों पर निर्भर करेगी। हर सेंटर पर एक सत्र में 100 लाभार्थियों का वैक्सीनेशन होगा। हालांकि टीकाकरण के पहले दिन कितने लाभार्थियों को टीके लगेंगे और पहले चरण में कितने टीके मिलेंगे, यह अभी तय नहीं है।
उधर, प्रशासन की ओर से तैयारियों को लेकर एडीएम सुरेंद्र सिंह जंगपांगी ने बताया कि सुरक्षा के पूरे इंतजाम होंगे। वैक्सीनेशन के हर सेंटर पर सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएंगे।

संबंधित समाचार