काशीपुर: पान विक्रेता पर झोंका फायर, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर,अमृत विचार। मुख्य बाजार में किला बाजार के पास एक बदमाश ने रविवार रात पान विक्रेता पर फायर झोंक दिया। गोली की आवाज सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई । फायरिंग की घटना में पान विक्रेता बच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को …

काशीपुर,अमृत विचार। मुख्य बाजार में किला बाजार के पास एक बदमाश ने रविवार रात पान विक्रेता पर फायर झोंक दिया। गोली की आवाज सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई । फायरिंग की घटना में पान विक्रेता बच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाही करने की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

मोहल्ला अल्ली खां निवासी रईस अहमद उर्फ कलुआ पुत्र रफीक अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी मुख्य बाजार में कलुआ पान भंडार नाम से दुकान है। वह दुकान पर बैठा था। तभी नबाब उर्फ कलुआ नामक एक व्यक्ति उसकी दुकान पर आया और उसे गालियां देने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने तमंचा निकालकर उस पर फायर झोंक दिया। जिसमे वह बाल-बाल बच गया। फायर की आवाज सुनकर लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 307, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार