हल्द्वानी: हरीश रावत के बयान के बाद उत्तराखंड कांग्रेस में घमासान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी को सेनापति घोषित कर सरकार आने की स्थिति में उसी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग हाईकमान के सामने रख दी है। सोमवार को अपने ट्विट में उन्होंने प्रदेश को संबोधित करते हुए कहा है कि चुनाव में अस्पष्ट स्थिति में जाएंगे …

अमृत विचार, हल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी को सेनापति घोषित कर सरकार आने की स्थिति में उसी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग हाईकमान के सामने रख दी है। सोमवार को अपने ट्विट में उन्होंने प्रदेश को संबोधित करते हुए कहा है कि चुनाव में अस्पष्ट स्थिति में जाएंगे तो यह पार्टी हित में नहीं होगा। अनावश्यक कयासबाजियों के चलते कार्यकर्ताओं को मनोबल टूट रहा है एवं कार्यकर्ताओं के स्तर पर भी गुटबाजी पहुंच रही है।

उनके इस बयान के बाद प्रदेश कांग्रेस की राजनीति में भूचाल आ गया है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने खुलकर पटलवार करते हुए कहा कि सेनापति हमेशा से प्रदेशाध्यक्ष होता है जो प्रीतम सिंह हैं। बाकी बात मुख्यमंत्री की तो कांग्रेस की परंपरा है वो बहुमत आने के बाद ही तय होता है। कहा कि एनडी तिवारी, विजय बहुगुणा हो या स्वयं हरीश रावत हो, वह जानते हैं मुख्यमंत्री का चुनाव किस तरह होता है। पार्टी ने पहले कभी भी अपना मुख्यमंत्री घोषित नहीं किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का सेनापति सदैव अध्यक्ष होता है। प्रांत में प्रदेशाध्यक्ष और राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष होता है। फिर कौन से सेनापति की बात कर रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने भी साफ कर दिया है कि आगामी विस चुनाव में स्थानीय स्तर पर हरीश रावत, डॉ. इंदिरा हृदयेश व प्रीतम सिंह ही चुनावी चेहरा होंगे। वहीं हर दा के इस बयान के बाद कांग्रेस में फिर से मुख्यमंत्री दावेदारी को लेकर घमासान मच गया है। उधर हरीश रावत के बयान का समर्थन करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने तो यहां तक कह दिया है कि हाईकमान हरीश रावत को ही आगामी चुनावों के लिए पार्टी का चेहरा घोषित करे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जनता से मिलने जा रहे हैं तो यही सवाल पूछा जाता है कि कांग्रेस का चेहरा कौन है। इससे असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है।

संबंधित समाचार