हल्द्वानी: जागा निगम 15 से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। नगर के घने आबादी क्षेत्रों में आए दिन लोगों को जाम के झाम से परेशान होना पड़ता है। शहर में अनेक जगहों पर आड़े तिरछे वाहनों को खड़ा होने की वजह से लोगों को अपने वाहनों को निकालने के लिए घंटों प्रतीक्षा करनी पड़ती है। नगर की जनता को राहत देते हुए नगर …

हल्द्वानी,अमृत विचार। नगर के घने आबादी क्षेत्रों में आए दिन लोगों को जाम के झाम से परेशान होना पड़ता है। शहर में अनेक जगहों पर आड़े तिरछे वाहनों को खड़ा होने की वजह से लोगों को अपने वाहनों को निकालने के लिए घंटों प्रतीक्षा करनी पड़ती है। नगर की जनता को राहत देते हुए नगर निगम ने 15 जनवरी से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का निर्णय किया है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों द्वारा कागजी रुपरेखा तैयार कर ऐसी जगहों को चिन्हित कर लिया गया है।

नगरवासियों को रोजाना के जाम से राहत देने के लिए विभाग द्वारा शहर भर में व्यापक पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। शहर में ठेले, फड़ सहित दुकानों के आगे सामान को सड़कों तक दुकानदारों द्वारा बेतरतीब तरीके कर रख दिया जाता है। इस कारण सड़कों पर आम लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नगर निगम द्वारा जाम लगने वाली जगहों को चिन्हित कर लिया गया है। पटेल चौक, सदर बाजार, मीरा मार्ग, साहूकारा लाइन, नल बाजार सहित लगभग दर्जन भर जगहों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। इससे पूर्व विभाग द्वारा सोमवार को चले अभियान के तहत 14 हजार का राजस्व वसूला गया है। नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया ने बताया की अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों से जुर्माना  वसूलने के अलावा विभागीय कारवाई भी की जाएगी।

संबंधित समाचार