हल्द्वानी: युवा दिवस पर एबीवीपी ने शोभायात्रा निकाली
हल्द्वानी,अमृत विचार। स्वामी विवेकानंद की 158 जयंती यानी युवा दिवस के अवसर पर मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हल्द्वानी नगर इकाई ने भव्य शोभायात्रा निकाली। इस दौरान मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा में दर्जा राज्य मंत्री बहादुर सिंह बिष्ट ने युवाओं को विवेकानंद के पद चिह्नों पर चलने को प्रेरित किया। इस दौरान विभाग प्रमुख …
हल्द्वानी,अमृत विचार। स्वामी विवेकानंद की 158 जयंती यानी युवा दिवस के अवसर पर मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हल्द्वानी नगर इकाई ने भव्य शोभायात्रा निकाली। इस दौरान मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा में दर्जा राज्य मंत्री बहादुर सिंह बिष्ट ने युवाओं को विवेकानंद के पद चिह्नों पर चलने को प्रेरित किया।
इस दौरान विभाग प्रमुख इंद्रजीत ने विवेकानंद के जीवन के बारे में युवाओं को विस्तृत जारनकारी दी। विशिष्ट अतिथि जितेंद्र सिंह धोनी ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। यह रैली एमबी ग्राउंड से एसडीएम कोर्ट हल्द्वानी होते हुए वापस एमबी ग्राउंड पहुंची और रैली का समापन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं विभाग संगठन मंत्री अरुण राही, विभाग प्रमुख इंद्रजीत सिंह, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीप कुलियाल, जिला संयोजक देवेंद्र बिष्ट, गौरब कोरंगा, नगर विस्तारक प्रह्लाद राणा, नगर मंत्री सूरज रमोला, कौशल बिरखानी आदि मौजूद रहे।
