कालाढूंगी: राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान शुरू
कालाढूंगी,अमृत विचार। भगवान राम मंदिर निर्माण संग्रह टोली द्वारा धन संग्रह अभियान शुरू कर दिया गया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट के नेतृत्व में सोमवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष मयंक मेहरा के प्रतिष्ठान पर हुई बैठक में धन संग्रह अभियान पर चर्चा हुई। तथा धर्म प्रेमी जनता से राम मंदिर निर्माण हेतु …
कालाढूंगी,अमृत विचार। भगवान राम मंदिर निर्माण संग्रह टोली द्वारा धन संग्रह अभियान शुरू कर दिया गया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट के नेतृत्व में सोमवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष मयंक मेहरा के प्रतिष्ठान पर हुई बैठक में धन संग्रह अभियान पर चर्चा हुई। तथा धर्म प्रेमी जनता से राम मंदिर निर्माण हेतु धन संग्रह अभियान में अधिक से अधिक प्रतिभाग करने की अपील की गई। इसी के साथ सुरेश भट्ट के नेतृत्व में टोली सदस्यों ने कालाढूंगी क्षेत्र में घूमकर धन संग्रह किया।
इस दौरान प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि इस पुण्य के कार्य में सभी धर्म प्रेमी लोगों को प्रतिभाग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस शुभ घड़ी का इंतजार भारत की जनता को वर्षों से था वो शुभ कार्य प्रारंभ हो चुका है। धन संग्रह टोली में भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर कत्यूरा, घनश्याम बोरा, दीवान सिंह बिष्ट, ब्रज किशोर गुप्ता, किशन सिंह बिष्ट, गुड्डू चौहान, निर्मल सेखों, गिरीश पडलिया, महेंद्र आदि उपस्थित थे।।
