ड्रग्स केस: मुंबई में नवाब मलिक के दामाद की गिरफ्तारी, रामपुर में ताबड़तोड़ छापेमारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी के नेता नवाब मलिक के दामाद समीर खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार किया। बता दें कि इससे पहले उन्हें पूछताछ के लिए एनसीबी ने समन भेजा था। बुधवार सुबह लगभग 10 बजे दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट स्थित एनसीबी के कार्यालय में प्रवेश करते देखा …

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी के नेता नवाब मलिक के दामाद समीर खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार किया। बता दें कि इससे पहले उन्हें पूछताछ के लिए एनसीबी ने समन भेजा था। बुधवार सुबह लगभग 10 बजे दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट स्थित एनसीबी के कार्यालय में प्रवेश करते देखा गया।

सूत्रों ने बताया कि ड्रग्स मामले के एक आरोपी और उनके बीच 20,000 रुपये का ऑनलाइन लेन-देन का मामला सामने आने के बाद एजेंसी ने उन्हें तलब किया था। इस मामले में ब्रिटिश नागरिक करण सजनानी और दो अन्य को पिछले सप्ताह 200 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था।

सजनानी का उत्तर प्रदेश से भी लिंक जुड़ा है। इसके बाद एनसीबी ने रामपुर में छापेमारी की, गुरुवार को भी एजेंसी रामपुर में छापा मारेगी। सूत्रों के मुताबिक रामपुर से ही मुंबई गांजा भेजा जाता था। एनसीबी ने मंगलवार को मुंबई के प्रसिद्ध मुच्छड़ पानवाला दुकान के एक मालिक रामकुमार तिवारी को भी गिरफ्तार किया था।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता