अमेरिकी सांसद ने की भारत की इस योजना की तारीफ, बोले- ये देखकर अच्छा लगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिका के एक वरिष्ठ सांसद ने पड़ोसी देशों और दुनिया में अपने सहयोगी देशों को कोविड-19 टीके की आपूर्ति करने की भारत की योजना की सराहना की है। सांसद ब्रैड शरमन ने ट्वीट किया, ‘‘यह देखकर अच्छा लगा कि हमारा सहयोगी देश भारत कोविड-19 टीकों की लाखों खुराक को खरीद रहा है और स्वदेश …

वाशिंगटन। अमेरिका के एक वरिष्ठ सांसद ने पड़ोसी देशों और दुनिया में अपने सहयोगी देशों को कोविड-19 टीके की आपूर्ति करने की भारत की योजना की सराहना की है।

सांसद ब्रैड शरमन ने ट्वीट किया, ‘‘यह देखकर अच्छा लगा कि हमारा सहयोगी देश भारत कोविड-19 टीकों की लाखों खुराक को खरीद रहा है और स्वदेश में निर्मित टीकों की अपने पड़ोसियों और दुनियाभर में सहयोगी देशों को आपूर्ति कर रहा है।’’

शरमन ने कहा, ‘‘भारत दुनिया में सबसे बड़े टीका निर्माता देशों में से एक है। ऐस वक्त में जब समूचे अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इसकी सख्त जरूरत है तब भारत ने इस महामारी से निपटने में दुनिया की मदद के लिए कदम बढ़ाया है।’’

भारत की कोविड-19 टीकों की लाखों खुराक खरीदने और नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, सेशेल्स तथा मॉरीशस में इनकी आपूर्ति कराने की योजना है।

संबंधित समाचार