हल्द्वानी: जेल में कैदियों ने लगाए ठुमके

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। कुमाऊं की सबसे ज्यादा कैदियों की संख्या वाली हल्द्वानी उपकारागार में लोक पर्व घुघुतिया त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। जेल प्रशासन के साथ ही कैदियों ने पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। जेल में घुघुते बनाने के साथ ही इन्हें खिलाने के लिए शुक्रवार सुबह कौवो को बुलाया गया और शाम तक …

हल्द्वानी,अमृत विचार। कुमाऊं की सबसे ज्यादा कैदियों की संख्या वाली हल्द्वानी उपकारागार में लोक पर्व घुघुतिया त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। जेल प्रशासन के साथ ही कैदियों ने पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। जेल में घुघुते बनाने के साथ ही इन्हें खिलाने के लिए शुक्रवार सुबह कौवो को बुलाया गया और शाम तक सांस्कृतिक संध्या का आयोेजन किया गया। कैदियों ने पारंपरिक परिधानों में लोक संस्कृति पर आधारित झोड़ा-चांचरी और कुमाऊंनी नृत्य और गाने के कार्यक्रम भी आयोजित किये।

कोरोना काल की वजह से इस साल हल्द्वानी में उत्तरायणी मेले का आयोजन नहीं हो पाया। इससे लोक संस्कृति से जुड़े लोंगो को मायूसी रही वहीं दूसरी ओर जेल में कैदियों ने त्यौहार और पकवानों का आनंद लिया। कैदियों ने एक से बढ़ कर एक गीत-संगीत प्रस्तुत किए तो यहां मौजूद कैदियों की ताली की गड़गड़ाहट ने समां बांध दिया। उधर जेल में सजा काट रहे विदेशी कैदी के नृत्य पर लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। लोगों की मांग पर नाईजीरियन कैदी ने दोबारा नृत्य पेश किया। इस दौरान सदाचार, शिष्टाचार और कैदियों के व्यवहार में सुधार के लिए चर्चित जेल अधीक्षक मनोज कुमार भी कैदियों के साथ झूमते हुए नजर आए और उन्होंने रंगारंग कार्यक्रम के साथ उत्तरायणी की बधाई देते हुए बंदियों को बधाई दी।

गौरतलब है कि कुमाऊं की सबसे ज्यादा कैदियों की संख्या वाली हल्द्वानी जेल में हर त्यौहार पर विशेष रूप से कार्यक्रमों के आयोजन किए जाते रहे हैं, वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य की कैदियों के प्रति उनके व्यवहार और सदाचार को सुधारने की लगन जेल में बेहतर माहौल बनाने के काम आई है यही वजह है कि वह जेल इस तरह के आयोजनों के लिए काफी चर्चित रहे हैं।

संबंधित समाचार