हल्द्वानी: प्रीति एसएसपी नैनीताल बनीं, हल्द्वानी एसपी सिटी की कुर्सी खाली
हल्द्वानी,अमृत विचार। आईपीएस प्रीति प्रियदर्शनी नैनीताल की नई एसएसपी होंगी। वर्तमान एसएसपी सुनील कुमार मीणा को नैनीताल से मुख्यालय भेज दिया गया है। हल्द्वानी एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव को बागेश्वर का एसपी बनाया गया है। फिलहाल हल्द्वानी एसपी सिटी की कुर्सी खाली छोड़ी गई है। उत्तराखंड शासन ने शुक्रवार को राज्य में एसएसपी और एसपी …
हल्द्वानी,अमृत विचार। आईपीएस प्रीति प्रियदर्शनी नैनीताल की नई एसएसपी होंगी। वर्तमान एसएसपी सुनील कुमार मीणा को नैनीताल से मुख्यालय भेज दिया गया है। हल्द्वानी एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव को बागेश्वर का एसपी बनाया गया है। फिलहाल हल्द्वानी एसपी सिटी की कुर्सी खाली छोड़ी गई है।
उत्तराखंड शासन ने शुक्रवार को राज्य में एसएसपी और एसपी पद के अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इसके तहत पिथौरागढ़ एसपी प्रीति को नैनीताल का एसएसपी बनाया गया है। प्रीति के पति अल्मोड़ा एसएसपी पीएन मीणा को एसपीआर हल्द्वानी बनाया गया है। एसपीआर रामचंद्र राजगुरू को 46वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया है। नैनीताल से सुनील कुमार मीणा को एसएसपी कार्मिक बनाया गया है। एसपी सिटी हल्द्वानी अमित श्रीवास्तव को बागेश्वर का एसपी बनाया गया है। तबादला सूची में हल्द्वानी एसपी सिटी की कुर्सी खाली छोड़ी गई है। बागेश्वर एसपी मणिकांत मिश्र को उत्तरकाशी भेजा गया है। 46वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक सुखवीर सिंह को पिथौरागढ़ का एसपी बनाया गया है।
उत्तरकाशी एसपी पंकज भट़्ट को अल्मोड़ा भेजा गया है। एसपी यातायात हरिद्वार आयुष अग्रवाल को रुद्रप्रयाग भेजा गया है। जबकि रुद्रप्रयाग से नवनीत सिंह को एसडीआरएफ का सेनानायक बनाया है। इसके अलावा आईजी रैंक के अमित कुमार सिन्हा को पी एंड एम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। आईजी पी एंड एम वी मुरुगेशन को साइबर एवं एसटीएफ का प्रभार सौंपा है। आईजी एपी अंशुमान को अभियोजन निदेशक का प्रभार सौंपा है। शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर नियुक्ति लेने के आदेश दिए हैं।
