हल्द्वानी: स्कूलों के शुल्क और अध्यापकों के वेतन होंगे सार्वजनिक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 हल्द्वानी,अमृत विचार। निजी स्कूलों में लिए जाने वाले शुल्क और अध्यापकों के वेतन को सार्वजनिक किया जाएगा। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी निजी स्कूल के प्रधानाचार्यों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। स्टूडेंट-गार्जियन टीचर वेलफेयर सोसाइटी शीशमहल के पंकज कुमार खत्री ने शिक्षा विभाग से पत्राचार करते हुए शुल्क और वेतन को सार्वजनिक …

 हल्द्वानी,अमृत विचार। निजी स्कूलों में लिए जाने वाले शुल्क और अध्यापकों के वेतन को सार्वजनिक किया जाएगा। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी निजी स्कूल के प्रधानाचार्यों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं।

स्टूडेंट-गार्जियन टीचर वेलफेयर सोसाइटी शीशमहल के पंकज कुमार खत्री ने शिक्षा विभाग से पत्राचार करते हुए शुल्क और वेतन को सार्वजनिक करने की मांग की थी। इसके चलते खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्र ने निजी स्कूलों के समस्त प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि स्कूल की वेबसाइट में लिए जाने वाले शुल्क, आरटीई के अंतर्गत पंजीकृत छात्रों की सूची, अध्यापक-अध्यापिका की सूची और उनके कोविड-19 के अंतर्गत वेतन वितरण की प्रमाणित सूचना सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाए। जिन स्कूलों की वेबसाइट नहीं है, तत्काल वेबसाइट बनाकर सूचना को सार्वजनिक किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर संबंधित प्रबंधक और प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे।

संबंधित समाचार