हल्द्वानी: घाटे से उबर नहीं पा रहा परिवहन विभाग
हल्द्वानी,अमृत विचार। कोरोना काल के दौर से परिवहन निगम में घाटे का सिलसिला लगातार जारी है। अनेक प्रयासों के बाद भी अभी तक निगम के राजस्व में वृद्धि नही हो सकी है। यूटीसी साइट द्वारा बसों में ऑनलाइन बुकिंग में भारी गिरावट आई है। रोजाना सिर्फ 50 – 60 यात्री ही साइट के जरिए बुकिंग …
हल्द्वानी,अमृत विचार। कोरोना काल के दौर से परिवहन निगम में घाटे का सिलसिला लगातार जारी है। अनेक प्रयासों के बाद भी अभी तक निगम के राजस्व में वृद्धि नही हो सकी है। यूटीसी साइट द्वारा बसों में ऑनलाइन बुकिंग में भारी गिरावट आई है। रोजाना सिर्फ 50 – 60 यात्री ही साइट के जरिए बुकिंग करा रहे हैं, जबकि इससे पूर्व के सामान्य दिनों में डेढ़ सौ से ज्यादा लोग टिकट बुक कराते थे। ऐसे में विभाग को रोजाना एक लाख से ज्यादा का नुकसान झेलना पड़ रह है।
घर बैठे लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभाग द्वारा प्रदेश स्तर पर यूटीसी साइट का संचालन किया गया है। हल्द्वानी बस स्टेशन पर बने काउंटर पर रोजाना लगभग 60 लोग पहुंच कर ऑनलाइन करा रहे है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक ठंड ज्यादा होने के कारण यात्रियों की संख्या में इजाफा नहीं हो पा रहा है। साइट के जरिए देहरादून, चंडीगढ़, हिसार, पंजाब, पिथौरागढ़, जयपुर, लखनऊ आदि सहित दर्जनों स्थानों के लिए अनुबंधित बसों कों चलाया जाता है। वर्तमान में साइट के जरिए रोजाना लगभग 50 हजार तक की ही बुकिंग हो पा रही है। जबकि कोरोना काल से पूर्व दो लाख से ज्यादा की टिकट बुकिंग की जाती थी।
————–
देहरादून की सबसे ज्यादा बुकिंग
यूटीसी साइट से बुक होने वाले यात्रियों को गंतव्यों तक पहुंचाने के लिए एक दर्जन से ज्यादा बसों को चलाया जा रहा है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक वर्तमान में सबसे ज्यादा की बुकिंग देहरादून के लिए हो रही है। शेष अन्य जगहों के लिए औसत से भी कम की बुकिंग होती है।
————-
त्योहारों के सीजन में यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। यात्रियों की सुविधा के लिए वर्तमान में एयर कंडिशन वाल्वों बसों को चलाया जा रहा है। ठंड का सीजन होने के चलते भी यात्रियों की संख्या में इजाफा नही हो पा रहा है। सुरेंद्र सिंह बिष्ट, एआरएम, हल्द्वानी
