हल्द्वानी: चौकी के सामने हुआ बवाल,आधा दर्जन घायल
हल्द्वानी,अमृत विचार। नगर की संवेदनशील राजपुरा पुलिस चौकी के सामने मंगलवार रात जमकर बवाल हुआ। दो पक्षो के बीच चले लाठी डंडों में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए है। बवाल पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। इस दौरान चौकी प्रभारी जितेंद्र सौराड़ी के साथ एक ही कांस्टेबल …
हल्द्वानी,अमृत विचार। नगर की संवेदनशील राजपुरा पुलिस चौकी के सामने मंगलवार रात जमकर बवाल हुआ। दो पक्षो के बीच चले लाठी डंडों में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए है। बवाल पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। इस दौरान चौकी प्रभारी जितेंद्र सौराड़ी के साथ एक ही कांस्टेबल मौजूद था। पुलिस ने घायल हुए लोगो को सबसे पहले अस्पताल जाने को कहा। मामले में एक पक्ष की तरफ से तहरीर पुलिस को सौपी गई है।
राजपुरा वार्ड नम्बर 12 में रहने वाले आपस मे रिश्तेदार का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान लाठी डंडे भी चले। बताया जाता है कि एक पक्ष जब चोटिल हुआ तो उसने राजपुरा पुलिस चौकी का रुख किया। पुलिस ने उन्हें सबसे पहले अस्पताल जाने की हिदायत दी। जैसे ही वह लोग चौकी से बाहर निकले दूसरा पक्ष भी वहां आ गया। इस बीच उन लोगो मे फिर तनातनी हो गई। विवाद बड़ा और फिर लाठी डंडे चलने लगे। मौके पर मौजूद चौकी प्रभारी जितेंद्र सोराड़ी ने भीड़ को तीतर बितर करने के लिए दोनों पक्षो पर जमकर लाठियां भांजी। कांस्टेबल भी बीचबचाव कराने में जुटा रहा। स्थिति को बिगड़ता देख तत्काल घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष जब बेस अस्पताल से मरहम पट्टी कराकर लौट रहे थे तब फिर धोबी घाट के समीप आमने सामने आने पर फिर दोनों के बीच लाठी डंडे चले। सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने किसी तरह बीचबचाव कराया। इस दौरान पुलिस ने एक पक्ष का टेम्पो व दूसरे पक्ष की बाइक को अपने कब्जे में ले लिया।
दो पक्षों के बीच हुए बवाल में एक पक्ष के 21 वर्षीय बंटी पुत्र नेन चन्द्र, सतबीर पुत्र रामपाल, रामपाल पुत्र गोबर्धन घायल हुए हैं। राजपुरा क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगे इसके लिए राजपुरा में नई पुलिस चौकी खोली गई। इस चौकी में प्रभारी समेत कुल 6 पुलिस कर्मी तैनात है। बीती रात को जब चौकी के सामने बवाल हुआ तो उस समय दो ही लोग चौकी में मौजूद थे। चौकी प्रभारी जितेंद्र सोराड़ी व एक कांस्टेबल।
बवाल पर काबू पाने भेजे दो सिपाही
हल्द्वानी। राजपुरा में पुलिस चौकी के सामने दो पक्षो के बीच हुए बवाल के बीच कोतवाली से अतिरिक्त फोर्स बुलाने के लिए चौकी पुलिस द्वारा सूचना दी गई। इस सूचना पर कोतवाली से भेजी गई जीप में दो ही पुलिस कर्मी भेजे गए। बवाल पर काबू पाने के लिए मात्र दो पुलिस कर्मियों का भेजा जाना प्रत्यक्षदर्शियों के लिए चर्चा का विषय बन गया।
