हल्द्वानी: एमबीपीजी के पांच एनसीसी कैडेट्स दिल्ली में करेंगे कदमताल
दीपिका नेगी,हल्द्वानी। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में होने वाली परेड के लिए एमबीपीजी के पांच एनसीसी कैडेट्स का चयन हुआ है। परेड के लिए सभी कैडेट्स इस समय दिल्ली के आरडीसी कैंप का हिस्सा बन हल्द्वानी का गौरव बढ़ा रहे हैं। इनमें दो छात्राओं के साथ ही तीन छात्र शामिल हैं। उनके चयन पर उनके …
दीपिका नेगी,हल्द्वानी। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में होने वाली परेड के लिए एमबीपीजी के पांच एनसीसी कैडेट्स का चयन हुआ है। परेड के लिए सभी कैडेट्स इस समय दिल्ली के आरडीसी कैंप का हिस्सा बन हल्द्वानी का गौरव बढ़ा रहे हैं। इनमें दो छात्राओं के साथ ही तीन छात्र शामिल हैं। उनके चयन पर उनके सहपाठी और ट्रेनर्स ने हर्ष जताया है।
एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय चंद जोशी और फ्लाइट लेफ्टिनेंट अमित सचदेवा ने बताया कि कॉलेज की दो छात्रा और तीन छात्र एनसीसी कैडेट्स के तौर पर गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होंगे। इनमें 78 यूके बटालियन के रमेश नाथ गोस्वामी, 24 यूके बटालियन की निशा बोरा और बबीता, यूके एयर स्क्वार्डन के सागर सिंह नेगी और अभिषेक माहरा शामिल हैं।
बताया कि निशा, बबीता, अभिषेक राजपथ पर होने वाली परेड में कदमताल करेंगे। जबकि रमेश और सागर प्रधानमंत्री रैली में रहेंगे। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने के लिए एनसीसी कैडेट्स को भारतीय सेना की ओर से ली जाने वाली कठिन चयन प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ता है। शारीरिक व मानसिक क्षमता और उच्च प्रतिभा के बलबूते परेड के लिए कैडेट्स का चयन होता है। किसी भी एनसीसी कैडेट्स के लिए यह सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।




